करनाल, 6 मार्च। हरियाणा बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनैस एसोसिएशन की ओर से अम्बाला की नई अनाज मंडी में 10 मार्च को सीनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। यह जानकारी करनाल बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनैस एसोसिशन के जनरल सैकेट्री संदीप शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि 11 वर्ग भाग होंगे, जिनमें 55, 60, 65, 70, 80 व 80 किलो वर्ग भार में प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 5100 रूपए, द्वितीय विजेता को 3100 व तृतीय विजेता को 2100 रूपए देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। संदीप शर्मा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता वे कई बार करवा चुके है।
उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में मिस्टर करनाल की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवा वर्ग को स्वस्थ रहने का मौका मिलता है और उसके साथ अपने अंदर छिपी प्रतिभा बाहर निकालने का भी मौका मिलता है। द वल्र्ड फिटनेस जॉन तरावड़ी के संचालक एवं जनरल सैकेट्री संदीप शर्मा स्वयं राष्ट्रीय स्तरीय युनिवर्सिटी चैपियन व मिस्टर हरियाणा का खिताब जीत चुके है।
Post Now India Post Now India
