Breaking News
Home / Health / प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत 10 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा

प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत 10 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा

कैथल, 7 मार्च:  सिविल सर्जन डा. एसके नैन ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत 10 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जिला कैथल में 10 मार्च रविवार के दिन 616 बुथ लगाकर से साल तक के लगभग एक लाख 22 हजार बच्चों को पोलियो रोधक खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील क्षेत्रों में जैसे झुग्गी-झोपड़ीभट्ठेनिर्माणधीन भवनों पर सभी बच्चों को दवाई पिलाने के लिए 51 मोबाईल टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 30 ट्रांजिट टीमें गठित की गई है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 व 12 मार्च को घर-घर जाकर भी बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की है कि इस अभियान के तहत से साल तक के बच्चों को पोलियो बुथ पर लाकर पोलियो रोधक दवाई की दो बूंद पिलाना सुनिश्चित करेंताकि नन्हें-मुन्ने बच्चों को पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी होने से बचाए जा सकें।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *