करनाल : सोशल मीडिया के इस युग में आज हर कोई सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करता है। देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम आदमी तक सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। ट्विटर पर देश में सबसे अधिक फोलो किए जाने वाले नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी है। उनके ट्विट पर साढ़े 46 करोड़ से अधिक फोलोवर्स हैं । और यदि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी यदि आपके ट्विट पर रिट्विट कर दें तो यह आपके लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होगी ।
ऐसा ही हुआ करनाल के रहने वाले आकाश भट्ट के साथ । सैक्टर-4 के रहने वाले आकाश भट्ट बहुत लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं और सामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं । उन्होंने ‘मैं भी चौंकीदार’ मुहिम को लेकर टिव्ट किया था। जिस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिट्विट कर ‘मैं भी चौंकीदार’ मुहिम में भागीदारी पर खुशी जाहिर की । प्रधानमंत्री के धन्यवाद रिट्विट से प्रभावित आकाश भट्ट ने कहा कि यह उनके लिए यह गर्व के क्षण है । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वास्तव में जमीनी स्तर से जुड़े हुए नेता हैं । देश के प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया पर इस तरह का जवाब मिलना उनके व देश के युवाओं के लिए एक मिसाल है ।
आकाश भट्ट ने अपने ट्विट में लिखा था कि ‘पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की जनता ने एक नया भारत देखा है । ऐसा भारत जो आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाता है, ऐसा भारत जहां सबका साथ-सबका विकास धरातल पर दिखाई देता है । आईये मोदी जी के साथ चलकर विकास को गति दें, अपनी इन पंक्तियों को आकाश भट्ट ने ‘मैं भी चौंकीदार’ हैशटैग के साथ ट्विट की थी । जिस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रिट्विट किया । आकाश भट्ट ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री हमेशा ही सोशल मीडिया पर जागरूक रहते हैं । वह लोगों की समस्याएं भी देखते हैं और उनका निवारण भी करते हैं । देश के प्रधानमंत्री द्वारा हुई इस हौसलाफजाई से वह बेहद प्रसन्न हैं । उन्होंने कहा कि देश का युवा हमेशा मोदी जी के साथ हैं और उन्हें दोबारा से प्रधानमंत्री देखना चाहता है ।आकाश भट्ट को देश के प्रधानमंत्री द्वारा धन्यवाद टिवट किए जाने पर उन्हें करनाल के भाजपा नेताओं के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
Post Now India Post Now India