Breaking News
Home / Health / मलेरिया की रोकथाम के लिए एकजूट होकर करना होगा काम: फुलिया

मलेरिया की रोकथाम के लिए एकजूट होकर करना होगा काम: फुलिया

कुरुक्षेत्र 19 मार्च: उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मलेरिया वर्किंग कमेटी की बैठक ली। बैठक में डीसी ने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि सभी पंचायतों में एक-एक फोगिंग मशीन खरीदना सुनिश्चित करें तथा स्पे्र कार्यक्रम में सहयोग करें और मलेरिया से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रमों में सभी सरपंचों और पंचों को शामिल करें। उन्होंने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए कि खुले में पड़े टायरों को ठीक प्रकार से कवर करें ताकि पानी उनमें जमा ना हो, समय पर टायरों में भरे पानी को खाली करें ताकि मच्छर का लारवा पैदा ना हो सके। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को कहा कि अपने सम्बन्धित क्षेत्रों में सभी घरों में जाने पर वीबीडी के निवारक और नियंत्रण उपायों के बारें में जनता को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आंगनवाडी वर्करों की मीटिंग ले तथा महिलाओं की समय-समय पर बैठक करें।

बैठक में डीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों में प्रार्थना के समय एकत्रित हुए छात्रों को जागरूक करने के लिए ट्रांसमिशन सीजन के अंत तक रविवार को ड्राई डे मनाया जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि पूरे जिले में कही पर भी पानी खडा ना हो तथा पानी के हो रहे रिसाव की मुरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाएं। पीडब्लयूडी के अधिकारियों को कहा कि सडक़ों का कार्य करते समय पानी की उचित जल निकासी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2030 तक पूरे देश में मलेरिया को खत्म करने के उद्देश्य से 2016 को भारत में मलेरिया अनमूलन के लिए राष्टï्रीय फ्रेम वर्क शुरू किया हुआ है।
डीसी ने कहा कि जिन पंचायतों में फोगिंग मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता है उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि लोगों को मलेरिया से बचाव हेतू उपाय बताएं ताकि लोगों में पूरी तरह से जागरूकता आए। उन्होंने बताया कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया की निशुल्क जांच व ईलाज जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है, इसके बारे में भी लोगों को बताएं। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी डा. सुदेश सहोता ने पीपीटी के माध्यम से मलेरिया के लक्ष्ण व बचाव के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अश्वनी मलिक, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *