करनाल। आज दिनांक 22 मार्च 2019 को सिक्ख बुद्धिजीवी नौजवान वर्ग व सिक्ख जत्थेबंदियों की अहम मीटिंग अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा युवा प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की अध्यक्षता में हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसमें यूथ विंग की तरफ से हरियाणा में एक हैल्पलाईन चालू की जाएगी। जिससे सिक्ख समाज व नौजवान वर्ग को किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी होगी तो उसका समाधान करवाया जायेगा व हर जिले की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। हरियाणा के युवा वर्ग को हरियाणा की कमेटी के साथ जोड़ा जायेगा।
कुछ पार्टियां हरियाणा के सिक्खों को कमजोर करने में लगी हैं व आए दिन कोई न कोई मीटिंगें करते रहते हैं। हम हरियाणा के सिक्खों से अपील करते हैं कि वो हरियाणा की कमेटी से जुड़े व ऐसे बहरुपिए लोगों से सावधान रहे क्योंकि जो लोग हरियाणा को एक बूंद पानी नहीं दे सकते बल्कि उन्होंने हरियाणा को आ रही एसवाईएल नहर को ही बंद कर दिया है वो हरियाणा का भला कैसे कर सकते हैं?
1. मुख्यमंत्री जी हरियाणा से मिलकर हरियाणा युवा मैनेजमेंट कमेटी के लिए एक प्लाट की मांग की जाएगी जिससे कमेटी के पास अपने बैठने उठने के लिए एक दफ्तर होगा व कमेटी अपना कार्य सुचारू रूप से चला सकेगी।
2. गरीब सिक्ख लड़कियों के विवाह व पढ़ाई लिखाई का उचित प्रबंध किया जायेगा व युवा वर्ग को नशों से दूर करने व नशा मुक्ति कैम्प लगाना इत्यादि।
3. हरियाणा कमेटी का साल में दो बार रक्तदान कैम्प लगाना तथा महीने में दो बार फ्री मैडिकल कैम्प लगाना भी शामिल होगा।
4. सिक्ख युवा वर्ग के पढ़े लिखे बेरोजगार नौजवानों को उचित रोजगार मुहैया करवाए जाएंगे, जिससे बेरोजगारी की समस्या से निजात मिलेगी।
5. हरियाणा यूथ इकाई का विस्तार किया गया है। जिसमें
1. स. बलविन्द्र सिंह विर्क – वाईस प्रधान हरियाणा
2. स. इकबाल सिंह – जनरल सैक्रेट्री हरियाणा
3. स. हरविन्द्र सिंह अरोड़ा – खजांची हरियाणा
4. स. जयदीप तुली- सैक्रेट्री हरियाणा
5. स. जसप्रीत सिंह जस्सी – जिला प्रधान
6. स. अमृतपाल सिंह – करनाल शहरी प्रधान
7. स. सुखनदीप सिंह – वाईस प्रधान करनाल शहर
8. स. तरणदीप सिंह- प्रधान नीलोखेड़ी ब्लाक
इसके अलावा धर्म प्रचार कमेटी का भी गठन किया गया है। गुरताज सिंह वडैच धर्म प्रचार यूथ विंग कमेटी के प्रधान होंगे। रणजीत सिंह जनरल सैक्रेट्री धर्म प्रचार कमेटी, जगजीत सिंह सदर बाजार सैक्रेट्री, तथा इसके अतिरिक्त मार्ग दर्शक कमेटी का गठन भी किया गया है जिसमें स. गुरविन्द्र सिंह, स. जरनैल सिंह (एन.आर.आई), स. पलविन्द्र सिंह बेदी, स. गुरबचन सिंह जी पक्का खेड़ा, स. हरदीप सिंह जी गुरुनानक हास्पीटल, स. गुरनाम सिंह जी प्रेम नगर, नरेन्द्र सिंह कत्याल, गुरदीप सिंह हैप्पी, मीडिया सलाहाकार संजय बत्तरा व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India