शाहाबाद मारकंडा, 22 मार्च: वीरवार को खंड के गांव गोलपुरा में होली के पावन त्यौहार के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के सरकारी स्कूल के प्रांगण में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। गांव की सरपंच लक्ष्मी देवी के पति समाजसेवी विक्रम राणा ने बताया कि दंगल में हरियाणा व पंजाब के नामी पहलवानों के साथ साथ महिला पहलवानों ने भी दंगल में दम खम दिखाया। हजारों दर्शकों ने तालियां बजाकर विजेता पहलवानों का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने बताया कि गांव में होली के त्यौहार पर लगभग 150 सालों से कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें दूर दूर से पहलवान आकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
वीरवार को आयोजित दंगल में पुरूषों के साथ साथ महिला पहलवानों ने भी कुश्ती का बेहतरीन प्रदर्शन किया सभी पहलवानों की इलाका निवासियों ने भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इस दंगल को कामयाब बनाने के लिए समस्त ग्राम पंचायत तथा गांव वासियों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर नगिन्द्र राणा, पंच श्याम लाल, संजय सिंह, धूल सिंह, बलकार सिंह, अजय सिंह, जसबीर सिंह, पूर्व सरपंच कंवर सिंह, नैब सिंह, जगमाल सिंह, उमेश गर्ग, मास्टर राजकुमार, राजकुमार राणा, अमर सिंह राणा, रविंद्र राणा, रामपाल राणा,अंकुश गर्ग, जयकरण भगत सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India