Breaking News
Home / Health / मैक्स सुपर स्पैशलिटी हस्पताल मोहाली और फीनिक्स क्लब द्वारा आयोजित कैंप में 98 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

मैक्स सुपर स्पैशलिटी हस्पताल मोहाली और फीनिक्स क्लब द्वारा आयोजित कैंप में 98 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

कुरुक्षेत्र, 24 मार्च: मैक्स सुपर स्पैशलिटी हस्पताल मोहाली और फीनिक्स क्लब द्वारा रविवार को रेलवे रोड, राजेन्द्र नगर स्थित नगली वाली कुटिया परिसर में फ्री मैडिकल हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। फीनिक्स क्लब के प्रधान विशाल मदान ने बताया कि प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होने वाले इस कैम्प में मैक्स सुपर स्पैशलिटी अस्पताल से आई चिकित्सकों की टीम द्वारा 98 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कैंप के प्रोजैक्ट निदेशक धीरज गुलाटी एवं विजेश ऐलावादी के नेतृत्व में लोगों ने अपने ब्लड पै्रशर, शूगर, वजन की जांच कराई। साथी ही मैक्स सुपर स्पैशलिटी हस्पताल से आए आर्थोपैडिक्स, इंटर्नल मैडिसन, नेत्र चिकित्सक, दंत चिकित्सक द्वारा लोगों की आंखों, दांतों, हड्डियों, कैल्शियम की जांच की गई। इस मौके पर फीनिक्स क्लब के सदस्यों नरेश सिंगला, दीपक चिब, अश्विनी अरोड़ा, दीवेन भाटिया, अरुण गुप्ता, संजीव छाबड़ा, मनोज परूथी, रविनंदन आहुजा, सोनिका वधवा, रेणु सिंगला व क्लब के अन्य सदस्यों ने भी लोगों का मार्गदर्शन किया।

About postnow

Check Also

पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी

कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *