कुरुक्षेत्र 25 मार्च जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर कुरुक्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम मशीनों का रैंडमाईजेशन कर दिया गया है। इन मशीनों का रैंडमाईजेशन विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष किया गया और सभी प्रतिनिधियों ने इस प्रक्रिया पर अपनी सहमति व्यक्त की है। इतना ही नहीं सभी के समक्ष चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 793 बूथों सहित कुल 874 ईवीएम मशीनों का रैंडमाईजेशन किया गया है।
वे सोमवार को लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में ईवीएम मशीनों के प्रथम चरण के रैंडमाईजेशन कार्य के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम व वीवीपैट का रैंडमाईजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हरियाणा में 12 मई को लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए मतदान होगा। इन चुनावों के लिए कुरुक्षेत्र में कुल 793 बूथ स्थापित किए गए है और इन बूथों की 793 संख्या के साथ 10 प्रतिशत अतिरिक्त बूथों के लिए ईवीएम मशीनों का रैंडमाईजेशन प्रथम चरण यानि 874 मशीनों का रैंडमाईजेशन किया गया है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनावों के लिए 12 अप्रैल तक नए मत बनाने का कार्य जारी है, इसलिए बूथों की संख्या में परिवर्तन आ सकता है, क्योंकि गांव में 1200 मतों पर और शहर में 1400 मतों पर एक बूथ बनाया जाता है, इसलिए बूथों का सही आंकलन 12 अप्रैल के बाद किया जाएगा। फिलहाल 793 बूथों और 10 प्रतिशत अतिरिक्त संख्या को जहन में रखते हुए ही प्रथम चरण में विधानसभा अनुसार ईवीएम मशीनों का रैंडमाईजेशन किया गया है। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को द्वितीय चरण में बूथ अनुसार ईवीएम मशीनों के रैंडमाईजेशन का कार्य किया जाएगा। इस सारी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके के साथ-साथ सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष पूरा करवाया गया है और सभी प्रतिनिधियों को विधानसभा अनुसार ईवीएम मशीनों की रैंडमाईजेशन की एक प्रति भी दी गई है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम लाडवा अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, एसडीएम शाहबाद संयम गर्ग, डीआईओ विनोद सिंगला, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, कानूनगो सुभाष चंद, इनेलो के जिलाध्यक्ष संदीप टेका, कांग्रेस पार्टी से जसबीर सिंह, भाजपा से दीपक चौहान, बीएसपी के जिलाध्यक्ष मान सिंह, सीपीआई से राम लाल व वीर सिंह आदि उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India