Breaking News
Home / Events / जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा 84वां महायज्ञ 6 अप्रैल से

जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा 84वां महायज्ञ 6 अप्रैल से

कुरुक्षेत्र, 27 मार्च । जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ आयोजन समिति द्वारा 84वां महायज्ञ थीम पार्क में 6 से 14 अप्रैल तक आयोजित होगा। यज्ञ को लेकर कार्यकारिणी गठित की गई और सभी सदस्यों की जिम्मेदारियों लगाई गई हैं। सभी सदस्यों को यज्ञ के प्रचार-प्रसार हेतु जिम्मेवारियां सौंपी गई। यह आयोजन सरंक्षक हरिओम जी महाराज एवं महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में होगा। जानकारी देते हुए सनातन मिशन के अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि ‌थीम पार्क में यह 84वां जनकल्याण महायज्ञ चैत्र नवरात्र पर शुरू होगा और 14 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह महायज्ञ देशहित, हिंदु संस्कृति के उत्थान, प्रकृति एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए होगा। इससे पहले अलग-अलग प्रांतों में 83 महायज्ञ सफल हो चुके हैं।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *