व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी यानि स्वीप की गतिविधियों के माध्यम से जिला के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विशेष वाहन द्वारा उन गांव में जाकर लोगों को शत-प्रतिशतमतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिन गांव में पिछले चुनाव में कम मतदान हुआ था। अभियान के तहत लोगों को ईवीएम के साथ-साथ पहली बार उपयोग में लाए जाने वाले वीवीपैट के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावा गांव-गांव जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इतना ही नही नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतू विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
Post Now India Post Now India