कुरुक्षेत्र। थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में डायमंड रक्तदाता डाक्टर अशोक कुमार वर्मा द्वारा 220वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रोफेसर चांद राम जिलोवा मुख्य अतिथि रहे। उनका शिविर में पधारने पर डाक्टर अशोक कुमार वर्मा ने स्वागत करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र में थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए आज यह शिविर आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सी आर जिलोवा ने कहा कि वे भारतीय वायुसेना में 20 वर्ष रहे हैं। वे रक्तदान जैसे पुनीत कार्य की बहुत सराहना करते हैं क्योंकि आज तक भी रक्त का कोई अन्य विकल्प नहीं है। उन्होंने डॉ अशोक कुमार वर्मा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के प्रति समर्पित भावना का दुसरा नाम डॉ अशोक हैं। वे निरंतर समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं। युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। शिविर में डॉ विनोद तंवर की अध्यक्षता में रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर नरेश सैनी, झान शर्मा, राम कुमार, रुबी, नेहा, गुरजिंदर कौर, नरेन्द्र, पंकज ठकराल, सीमा आदि उपस्थित रहे। शिविर में अंकित, शरनजीत, प्रशांत शर्मा, जाहेद अली, सोनू, रिंकु, पवन कुमार, अनिल, मनप्रीत सिंह, पवन, रवि, डॉ विनोद कुमार वर्मा, मांगे राम, मनोज गुप्ता, हंस लाल, सुखविंदर, गुरमीत सहित अनेक युवाओं ने थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान किया।
Post Now India Post Now India