Breaking News
Home / Religious / दि नीदरलैंड की धरती पर कॉस्मिक पारद शिवलिंग ने सुख शान्ति की कृपा की: डॉ.सुरेश मिश्रा

दि नीदरलैंड की धरती पर कॉस्मिक पारद शिवलिंग ने सुख शान्ति की कृपा की: डॉ.सुरेश मिश्रा

कॉस्मिक एस्ट्रो के डायरेक्टर ज्योतिष व वास्तु विशेषज्ञ डॉ.सुरेश मिश्रा ने बताया कि दि नीदरलैंड की जज महोदया राधा मताई ने 1 वर्ष पहले अपने घर के लिये कॉस्मिक पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा व पूजा अर्चना करवाकर श्रद्धा पूर्वक रखा। उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रतिदिन पूजा अर्चना की जिससे उनके परिवार में सुख शान्ति भगवान शिव के कॉस्मिक पारद शिवलिंग की कृपा से प्राप्त हुआ। समय -समय पर इसके रंगों में परिवर्तन होता है। जब कॉस्मिक पारद शिवलिंग का हरा रंग हुआ तो उनके पुत्र कृष्णा मताई ने नया घर खरीदा। जब कॉस्मिक पारद शिवलिंग का रंग काला हुआ तो उनकी पुत्री ज्योति मताई का स्वास्थ्य अच्छा हुआ। जब कॉस्मिक पारद शिवलिंग का रंग गोल्डन सुनहरी हुआ तो उनको आर्थिक धन का लाभ हुआ।
राधा मताई अपने परिवार के सदस्य लक्ष्मी नारायण गोपाल,आराधना मताई,शकुंतला गोपाल व सौरभ के साथ अहोभाव व धन्यवाद करने के लिए उनके ऑफिस श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली में आये।

डॉ.सुरेश मिश्रा ने जज महोदया राधा मताई व उनके पूरे परिवार को श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली की ओर से चुनरी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उनका पूरा परिवार भगवान शिव में श्रद्धा रखता है। वे सभी ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू, राजस्थान में भगवान शिव को याद करने व ईश्वरीय सेवा करने के लिए भी जाते है।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *