Breaking News
Home / Education / किसी भी देश की शिक्षा नीति उस राष्ट्र की आधारशिला होती है, इग्नू का राष्ट्र की शिक्षा में अहम योगदान: कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा

किसी भी देश की शिक्षा नीति उस राष्ट्र की आधारशिला होती है, इग्नू का राष्ट्र की शिक्षा में अहम योगदान: कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा

करनाल 3 अप्रैल: कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि किसी भी देश की शिक्षा नीति उस राष्ट्र की आधारशिला होती है। शिक्षा से ही जीवन का स्तर ऊँचा उठाया जा सकता है। उन्होंने इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की प्रशंसा करते हुए बताया की दूरस्थ शिक्षा का माध्यम ही मात्र केवल ऐसा साधन है जिसके द्वारा देश के हर व्यक्ति को उच्च शिक्षा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने डिग्री प्राप्त करने आये विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आए हुए विद्यार्थियों को डिग्री व डिप्लोमा प्रदान किया।

वे बुधवार को सी.एस.एस.आर.आई. करनाल के सभागार में इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र करनाल के 32वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यतिथि बोल रहे थे। उन्होंने सबसे पहले दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उनके साथ क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. पूनम कुमारी सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. धर्मपाल व डॉ. अमित कुमार जैन अनुभाग अधिकारी अशोक अरोड़ा भी उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इग्नू का अहम योगदान है। इग्नू ना केवल देश में बल्कि विदेशो में भी लोगो को शिक्षा प्रदान कर रही है। इग्नू के माध्यम से हर वह व्यक्ति शिक्षा प्राप्त कर सकता है, जिसके अंदर शिक्षित होने की थोड़ी सी भी जिज्ञासा है। उन्होंने इस मौके पर इग्नू से जुड़े विद्यार्थियों व प्रशासन का आभार प्रकट किया।

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम कुमारी सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल व डॉ. अमित कुमार जैन ने आए हुए मुख्यातिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने मुख्यतिथियों का परिचय कराया व उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किये गए कार्यो की सराहना की। उन्होंने स्वागत भाषण देते हुए उन्होंने सभी अतिथियों व विद्यार्थियों का हार्दिक अभिनन्दन किया।

इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम कुमारी सिंह ने क्षेत्रीय केंद्र करनाल की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल राज्य के जन-जन को उच्च शिक्षा से जोडऩे के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है उन्होंने बताया की इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत कुल 33230 विद्यार्थियों को डिग्री मिल सकी।

कार्यकर्म के अंत में सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा अमित कुमार जैन ने मुख्यातिथि व विभिन्न संस्थानों से आए अतिथि, समस्त क्षेत्रीय केंद्र स्टाफ का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रोबिन वर्मा, किरण सचदेवा, राजीव दिलोरी, शिशुपाल, राजेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, जगबीर सिंह, मोहन सिंह, रणबीर सिंह, सुशिल कुमार, अमन कुमार तथा बबलू सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *