Breaking News
Home / Sports / कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी सुरेन्द्र पालड और मनप्रीत का हुुआ नैशनल कैम्प के लिए चयन

कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी सुरेन्द्र पालड और मनप्रीत का हुुआ नैशनल कैम्प के लिए चयन

कुरुक्षेत्र 3 अप्रैल: कुरुक्षेत्र के हॉकी खिलाडियों के लिए अच्छी खबर है। इस साई स्टेडियम के दो हॉकी खिलाडियों का चयन भारतीय हॉकी टीम की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए लगने वाले राष्टï्रीय प्रशिक्षण कैम्प के लिए चयन किया गया है। इस खेल मदान से भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान सुरेन्द्र कुमार पालड और गांव ईशरगढ के मनप्रीत का चयन किया गया है। इन दोनो खिलाडियों का साई के प्रशिक्षकों, खेल विभाग के प्रशिक्षकों और साई स्टेडियम के खिलाडियों ने जोरदार स्वागत किया है। अहम पहलु यह है कि भारतीय हॉकी टीम के उप कप्तान सुरेन्द्र पालड को अभी हाल में ही मलेशिया में सम्पन्न हुई हॉकी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठï खिलाडी के खिताब से भी नवाजा गया है।

हॉकी इंडिया टीम के डायरैक्टर आरके श्रीवास्तवा द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि भारतीय हॉकी टीम के लिए नैशनल कोचिंग कैम्प का आयोजन 8 अप्रैल से 5 मई 2019 को बैंगलोर साई में आयोजित किया जा रहा है। इस कैम्प के लिए कुरुक्षेत्र से सुरेन्द्र कुमार पालड और मनप्रीत का चयन किया गया है। इसके अलावा हरियाणा से सुमित, गुरजैंट सिंह और यशदीप सिवाच का भी चयन किया गया है। इस कैम्प के बाद 20 अप्रैल को भारतीय हॉकी टीम के लिए ट्रायल लिया जाएगा और टीम के लिए फाईनल सूचि तैयार की जाएगी। इन दोनो खिलाडियों का नैशनल कैम्प के लिए चयन होने पर हॉकी प्रशिक्षक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के साथ-साथ स्टेडियम के तमाम खिलाडियों ने ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड और मनप्रीत सिंह का गरमजोशी के साथ स्वागत किया है। ओलम्पियन सुरेन्द्र पालड ने अपने हॉकी प्रशिक्षक के साथ-साथ तमाम खिलाडियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा है और यहां के खिलाडियों की प्रेरणा से उन्हें हमेशा उत्साह मिलता है।

उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय कैम्प के बाद भारतीय हॉकी टीम का चयन किया जाएगा और यह टीम सम्भावित आस्ट्रेलिया टैस्ट मैचों की श्रंख्ला खेलेगी। अंतर्राष्टï्रीय हॉकी खिलाडी मनप्रीत ने भी हॉॅकी प्रशिक्षक का आभार व्यक्त किया है। इस उपलब्धि पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह, हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल, प्रशिक्षक सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह वडैच व अन्य साई प्रशिक्षकों ने दोनो खिलाडियों को बधाई दी है।
हैफड ने सरसों फसल की खरीद के लिए 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक का शैडयूल किया जारी

कुरुक्षेत्र 3 अप्रैल। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि हैफड की तरफ से लाडवा अनाज मंडी में सरसों फसल की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, इसलिए किसानों की सुविधा के लिए बकायदा गांव अनुसार शैडयूल जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि हैफड की तरफ से 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक का शैडयूल जारी किया है। इस शैडयूल के अनुसार 8 अप्रैल को गुंदियाना, हडतान, बंसतपुरा, गोलनी, बकोली, रादौर, खजूरिया, गिलोर, राजहिजी, झिवंरहेडी, हडतान माजरी, अंताया, पोटली, खुर्दबंद,बुबका,अमलोहा, जमालपुर, 9 अप्रैल को हैबतपुरा, निथोडी, रायतकाना, रायपुर, शाहपुर, बडशोली, नन्दी, छापड, खेडी जाटान, रायपुर, खानपुर, बुडनपुर खालसा, 10 अप्रैल को अहमदपुर, अटवान, बपाना, बेरथली, बीबीपुर, बिजडपुर, बिरथाली, बोरीपुर,बुहावा, चढुनी, चनारथल, छपरा, चढुनी जाटान, छपरा-छपरी, 11 अप्रैल को डाडलू, ढकाला, दाऊमाजरा, ढीक, डकाला, डंगाली, ढोला माजरा, फतेहगढ, अटारी, फतेहगढ झरोली, दिवाना, ईशरगढ, 12 अप्रैल को जामरा, जन्दहेडी, जडोली खुर्द, काकडा पत्ती, कलसाना, कलसानी, कठवा, कतलेहडी, खानपुर जाटान, खंरीडवा, खैरा तथा 13 अप्रैल को लाडवा, बाबैन और शाहबाद ब्लॉक के जो गांव छुट गए है उस गांव के किसान अपनी फसल ला सकते है।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *