Breaking News
Home / Lok Sabha Election / लोकसभा चुनाव में आम जनता की भागीदारी के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकार जाएंगे गांव-गांव, करेंगे 102 गांवों में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं को जागरूक

लोकसभा चुनाव में आम जनता की भागीदारी के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकार जाएंगे गांव-गांव, करेंगे 102 गांवों में स्वीप गतिविधि के तहत मतदाताओं को जागरूक

करनाल 7 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं का प्रतिशत बढ़े और आम जनता की भागीदारी अधिक से अधिक हो, इसके लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले के मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भी अप्रैल माह में जिले के करीब 102 गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत कलाकारों द्वारा गांवों में दो से तीन नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके जनता को वोट बनवाने, वोट का प्रयोग करने व वोट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव के मार्गदर्शन में जिले में 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्वीप गतिविधियों का प्रचार आए दिन किया जा रहा है। इस चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी हो, इसके हर संभव प्रयास किये जा रहे है। शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्कूल, कॉलेजों व धार्मिक संस्थानों पर वोट बनवाने के प्रयोग व उसके महत्व के बारे में अलग-अलग तरीके से प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग का भी स्वीप गतिविधि कार्यक्रम में अहम योगदान है। वीडियो वैन को एक प्रचार रथ बनाकर विभाग के कलाकार गांव-गांव जा रहे है ताकि ग्रामीणों को भी अपने मतदान के प्रयोग के बारे में जानकारी मिल सके।

बॉक्स: जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार गांव-गांव जाएगी नाटक मंडली, नुक्कड़ सभा आयोजित कर करेगी मतदाताओं को जागरूक।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा जिले के सभी खंडों में 102 गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित करके मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा ने बताया कि 5 अप्रैल को उचाना, झिंझाड़ी, दादुपुर, बुटाना व नीलोखेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम हो चुके है। 8 अप्रैल को श्यामगढ़, तरावड़ी, पखाना, सौंकड़ा, रमाना, 9 को पुण्डरक, चमार खेड़ा, काछवा, सग्गा, साम्भली, सीतामाई, 10 को रायपुर, बराना, बरानी, मनक माजरा, समाना-बाहु, 11 को सलारू, अबदुल्ला पुर, दरड़, कुराली, रम्बा, पधाना, गांगर,12 को समोरा, जनेसरों, नौरता, इंद्री,गांधी नगर, फुंसगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इसी प्रकार 15 को खेड़ी मान सिंह, गोरगढ़, काला माजरा, सिकरी, बड़सालू, 16 को उंचा समाना, कुटेल, मुबारखाबाद, बसताड़ा, कालरम, चोरा माजरा, 18 को झिंवरहेड़ी, ध्याना, हसनपुर, रसीन, उपली, रायपुर जटान, 19 को बड़ौता, स्टोंडी, गगसीना, मुनक, बल्ला, 22 को चिढ़ाव, जुंडला, कतलेहड़ी, प्योंत, अलावला, 23 को शाहपुर, दादुपुर, मंजुरा, कुचपुरा, निसिंग, औंगद, 24 को हेमदा,सिरसी, बुढनपुर, डाचर, गोंदर, 25 को बड़ा गांव, घीड़, ब्याना,बदरपुर, कलसोरा, 26 को नीलोखेड़ी, गामा पुजम, अंजनथली, कमालपुर, जाम्बा, गीटलपुर, 29 को साम्बत, मुखापुरी, बुढेढा, निगदु, बटावला व 30 अप्रैल को खेड़ा, पटेहड़ा, नंदी, भौजी, मखाला व गढ़ी बीरबल में नाटक मंडली द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *