Breaking News
Home / Lok Sabha Election / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने निर्माणाधीन इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन भण्डारण गृह का निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने निर्माणाधीन इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन भण्डारण गृह का निरीक्षण किया

कैथल, 8 अप्रैल: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने निर्माणाधीन इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन भण्डारण गृह का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को इस भवन में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस भवन के प्रथम तल पर निर्माणाधीन प्रशिक्षण हॉल का भी अवलोकन किया तथा इस हॉल में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने लघु सचिवालय परिसर में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के सामने निर्माणाधीन इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों के भण्डारण गृह का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस भवन के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा भण्डारण गृह में इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा के भी सभी प्रबंध किए जाएं। उन्होंने भूमि तल पर बनाए गए भण्डारण गृह के साथ नवनिर्मित कक्ष व छोटे हॉल का भी अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लघु सचिवालय परिसर से इस भण्डारण गृह में आवागमन के लिए पहुंच मार्ग के बारे में भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

डॉ. प्रियंका सोनी ने इस भवन के प्रथम तल पर निर्माणाधीन प्रशिक्षण हॉल का निरीक्षण किया तथा चुनाव कार्यालय के अधिकारियों को इस हॉल में सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस हॉल में फर्निचर, डायस, मंच तथा साउंड सर्विस के अतिरिक्त प्रोजैक्टर भी उपलब्ध करवाए जाएं ताकि प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कुलदीप सिंह एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा चुनाव कार्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *