Breaking News
Home / Lok Sabha Election / लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के दिन सभी निजी प्रतिष्ठान अपने यहां काम करने वाले पात्र मतदाताओं को वोट के लिए अवश्य छुट्टी दें

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के दिन सभी निजी प्रतिष्ठान अपने यहां काम करने वाले पात्र मतदाताओं को वोट के लिए अवश्य छुट्टी दें

करनाल 16 अप्रैल: लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के दिन सभी निजी प्रतिष्ठान अपने यहां काम करने वाले पात्र मतदाताओं को वोट के लिए अवश्य छुट्टी दें, ऐसा ना करने वालो की शिकायत मिलने पर मीडिया में बदनामी हो सकती है। मंगलवार को विडियो कॉन्फ्रैंसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने उपायुक्तो को यह बात कही।

वीसी के माध्यम से उन्होंने निर्देश दिए कि जिस जिला में वोट प्रतिशतता बढ़ेगी, वहां के आर.ओ. की सफलता मानी जाएगी, इसके लिए सभी उपायुक्त नए-नए तरीको से जनता को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि जागरूकता के लिए एक बड़ा बैलून बनवा सकते हैं, महिलाओं को जागरूक करने के लिए मनोरंजक गतिविधियां चला सकते हैं। गैस सिलेण्डर पर स्टीकर पर मतदान की तारीख और मतदान करना लिखा हो, डेयरी वालो के मिल्क पाऊच पर भी वोट करें का संदेश हो। इसके अलावा कठपुतली शो, मिठाई की दुकानो के बिल, बिजली के बिल, डॉक्टरो के प्रिसक्रिप्शन स्लिप, एटीएम की पर्ची, टोल प्लाजा की स्लिप तथा जिन जिलो में रविवार के दिन राहगिरी के कार्यक्रम होते हैं, उनके माध्यम से भी वोटरो को जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रो पर द्वियांगो के लिए रैम्प की सुविधा के अलावा, पीने का पानी, शौचालय, शैड, बीमार व्यक्तियों के लिए ओ.आर.एस. की सुविधा तथा धूप को देखते हुए बरामदे में लाईन लगवाई जा सकती है। यह सुविधाएं इसलिए दें, ताकि हर व्यक्ति वोट करें, क्योकि ऐसा अवसर 5 साल के बाद ही मिलता है। जिला में ऐसे होटल व रेस्तरां की सूची ले लें, जो उंगली पर मतदान की स्याही दिखाने वाले ग्राहको को खाने-पीने के बिल में 25 प्रतिशत डिस्काउंट देंगे। सभी उपायुक्त वोटर स्लिप का टैण्डर कर लें, कागज अच्छी क्वाटिली का हो। बी.एल.ओ. के माध्यम से वोटर स्लिप को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाएं। सैक्टर ऑफिसर्स की ट्रेनिंग करवा दें और उनसे सर्टिफिकेट ले लें। द्वियांग मतदाताओं की सूची तैयार कर उनकी पहचान कर लें।

करनाल लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने वीसी में बताया कि इस जिला में करीब 6 हजार 309 द्वियांग व्यक्तियों की पहचान कर उनके सम्पर्क नम्बर ले लिए गए हैं। इनमें 300 दृष्टिबाधित, 365 मूक, 438 ठीक से ना चल पाने वाले, 4 हजार 990 अन्य द्वियांगो के अतिरिक्त 102 वी.आई.पी. मतदाता भी हैं। उन्होंने बताया कि इस जिला में सैक्टर ऑफिसर की ट्रेनिंग मुकम्मल करवाई जा चुकी है तथा उनसे सर्टिफिकेट ले लिए हैं। वालंटियर की पहचान कर ली गई है, एक-दो दिन में उनकी नियुक्ति कर देंगे। स्वीप गतिविधि के तहत जिला में टोल बूथ पर रेस्टोरेंट, राहगिरी के माध्यम से, वाहनो के पास पर, मल्टीपलैक्स सिनेमा में, सरल केन्द्र में दी जाने वाले टोकन की स्लिप, वीटा के पाऊच, सिलेण्डर के ऊपर स्टीकर, सैल्फी प्वाईंट, एटीएम पर्ची के माध्यम से जागरूक करने के साथ-साथ नगर निगम के स्वच्छता वाहनो के माध्यम से जिंगल प्रसारित करवाए जा रहे हैं। स्कूल में छात्रो को संकल्प पत्र वितरित करवाए गए हैं, जो अपने अभिभावको से भरवा कर देंगे। एक बैलून के माध्यम से भी वोट करने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पी.ओ. व ए.पी.ओ. की प्रथम रैंडमाईजेशन मुकम्मल हो गई है। चुनाव ड्ïयूटी के अधिकारियों के लिए अलॉट वाहनो पर जी.पी.एस. सिस्टम लगवाने के टैण्डर कर दिए गए हैं।
वी.सी. में स्वीप के नोडल अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त तथा नीलोखेड़ी के ए.आर.ओ. अनिश यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन आहूजा के अतिरिक्त करनाल, इन्द्री, असंध व घरौण्ड़ा के ए.आर.ओ. क्रमश: नरेन्द्र पाल मलिक, सुमित सिहाग,अनुराग ढालिया व श्याम लाल तथा एसडीएम घरौण्ड़ा गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।

दूसरी ओर आज नामांकन के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने सैक्टर-12 स्थित रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त के कोर्ट रूम में आकर पर्चा नही भरा। हालांकि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रबंध किए गए थे। नामांकन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी करनाल के डीएसपी राजीव के नेतृत्व में बैरीकेटिंग और पुलिस कर्मी ड्ïयूटी पर तैनात रहे। बता दें कि नामांकन के लिए उम्मीदवारो के वाहन 100 मीटर के दायरे से बाहर रहेंगे। बुधवार को नैगोशिएबल अवकाश के दिन नामांकन स्वीकार नही होंगे, जबकि 18, 19, 20 तथा 22व 23 को नामांकन लिए जा सकेंगे। रविवार 21 अप्रैल को भी नामांकन नही लिए जाएंगे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *