Breaking News
Home / Lok Sabha Election / बी.एल.ओ. और सुपरवाईजर तैयार करेंगे अनुपस्थित, स्थानांतरित तथा मृत वोटरो की सूची: एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक

बी.एल.ओ. और सुपरवाईजर तैयार करेंगे अनुपस्थित, स्थानांतरित तथा मृत वोटरो की सूची: एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक

करनाल 18 अप्रैल: करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक ने वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में लोकसभा चुनाव 2019 के मद्ïदेनजर सभी सम्बंधित बी.एल.ओ. और सुपरवाईजरों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 23 अप्रैल तक अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर अनुपस्थित, स्थानांतरित तथा मृत वोटरो की सूची तैयार करेें और साथ ही दिव्यांग मतदाताओं की सूची भी निर्धारित प्रफोर्मा में भरकर तैयार करें।

एसडीएम ने कहा कि करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 671 दिव्यांग है, इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में 111 वोटर दृष्टिबाधित दिव्यांग हैं। इन सभी वोटरो का डाटा, मोबाईल नम्बर के साथ एकत्रित करें, ताकि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार इन सभी वोटरो को आगामी 12 मई को मतदान केन्द्र तक लाया जा सके। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार एन.एस.एस. के वॉलंटियर्स भी नियुक्त किए गए हैं, जो इन वोटरो को सुविधानुसार ई-रिक्शा या किसी अन्य साधन से मतदान केन्द्र तक लाने में मदद करेंगे। इसके अतिरिक्त दृष्टिïबाधित दिव्यांगजनो को बे्रल लिपि पर आधारित मतदान करने की सुविधा भी दी जानी है। इसके लिए भी सभी बीएलओ अपने क्षेत्र में दृष्टिïबाधित दिव्यांगजनो का डाटा तैयार करें, जो बे्रल लिपि जानते हों।

इस मौके पर उन्होंने सभी बी.एल.ओ. और सुपरवाईजरों को मतदाता सूची और नए वोटर कार्ड दिए, जोकि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर वितरित किए जाएंगे। एसडीएम ने यह भी बताया कि चुनाव आयोग द्वारा वोटर स्लिप के प्रकाशन का कार्य जारी है, यह भी जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी, इसी प्रकार यह भी घर-घर जाकर वितरित की जानी है।

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वोटर कार्ड और वोटर स्लिप वितरण के कार्य में इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को यह सामग्री नही दी जानी चाहिए। इसका वितरण बी.एल.ओ. और सुपरवाईज़र स्वयं करेंगे। इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर चुनाव आयोग द्वारा सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी बी.एल.ओ. अपने बूथो पर मार्किंग चैक के साथ-साथ बिजली, पानी, शौचालय, छाया, रैम्प तथा फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करें और जिस बूथ पर कोई भी कमी है, उसे समय रहते चुनाव कार्यालय के संज्ञान में लाएं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार सभी मतदान केन्द्रो पर पोलिंग बूथ के बाहर कुछ दूरी पर वोटर फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित किया जाना है, जिस पर सभी बीएलओ मतदान के दिन मतदाताओं की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर खण्ड़ विकास एवं पंचायत अधिकारी करनाल अंकित चौहान, निर्वाचन कानूनगो नरेश कुमार, जय प्रकाश छिकारा, पूजा, सतीश कुमार, पंकज, मोनिका, मुकेश, लीना, राहुल सहित चुनाव कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *