Breaking News
Home / Uncategorized / जहां सतगुरु आप आ गए वहां साध संगत भी अपने आप पहुंच जाती है: संत बाबा रामसिंह जी

जहां सतगुरु आप आ गए वहां साध संगत भी अपने आप पहुंच जाती है: संत बाबा रामसिंह जी

करनाल, 19 अप्रैल: श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला आगमन शताब्दी को समर्पित धन-धन संत बाबा करतार सिंह जी करनाल वाले के 100वें प्रकाश उत्सव को समर्पित एवं गुरुद्वारा सत करतारपुरी साहिब जी की नई ईमारत के उदघाटन अवसर पर महान गुरुमति समागम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया व रंग बिरंगी रोशनी की गई। इस अवसर पर संत बाबा रामसिंह जी नानकसर सिंघड़ा वाले ने सी.एच.डी स्थित गुरुद्वारा सत करतारपुरी साहिब जी की नई ईमारत का उदघाटन किया। इस मौके पर चढ़दीकला टाईम टी.वी के चेयरमैन स. जगजीत सिंह दर्दी ने गुरुद्वारे में पहुंचकर शीश नवाया तथा संत बाबा रामसिंह जी नानकसर सिंघड़ा वाले का फूल-मालाओं से स्वागत किया। रागी-ढाढी प्रचारक गुरकीरत सिंह, भाई भगत सिंह, भाई गुलाब सिंह, भाई बाज सिंह एवं हरिमंदिर साहिब अमृतसर से आए ज्ञानी केवल सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। दूर-दराज से आई संगतों ने गुरु घर के आगे शीश नवाया। श्रद्धालुओं द्वारा गुरु घर को फूलो से सजाया गया। इस मौके पर गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। श्री अमृतसर गुरुद्वारे से आए स. कुलविन्द्र सिंह जी ने संगतो को अरदास करवाई। इस अवसर पर बाबा कश्मीरा सिंह करनाल वाले व स. कुलविन्द्र सिंह ने दूर-दराज से आई संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के चरणों में आकर ही सभी को शांति मिलती है। आज जो साध-संगतो के सहयोग के साथ व प्रबंधको की ओर से गुरुद्वारा सत करतारपुरी साहिब जी की नई इमारत का उदघाटन हुआ है, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। समूची साध संगत इसके लिए बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मानव की भलाई और प्रभु नाम का सिमरन करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर संत बाबा राम सिंह जी नानकसर सिंघड़ा वाले ने साध संगत को निहाल करते हुए कहा कि जहां सतगुरु आप आ गए वहां साध संगत भी अपने आप पहुंच जाती है। क्योंकि साध संगत का रूप ही प्रभु दर्शन है। प्रभु जल में भी, थल में भी और आकाश में भी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति किसी के व्यापार को पूछता है तो कोई परिवार को पूछता है तो कोई सत्कार को पूछता है पर किसी ने कभी पूछा है कि तेरा प्रभु से प्यार कितना है। हमें प्रभु की भक्ति में लीन रहकर मानव की भलाई के प्रति कार्य करते रहना चाहिए। यही आपकी सच्ची भक्ति होगी। इस अवसर पर चढदीकला टाईम टी.वी के चेयरमेन स. जगजीत सिंह दर्दी व संत बाबा रामसिंह जी ने सत कारतारपुरी के 100वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोने व चांदी के सिक्के जारी किए गए। चढदीकला टाईम टी.वी के चेयरमेन स. जगजीत सिंह दर्दी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें गुरुओं के दिखाए हुए रास्तो पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। गौरतलब है कि इस स्थान के निर्माण के लिए जगह, ईमारत के निर्माण के लिए सामग्री तथा लंगर का सारा खर्चा गोल्डन मुमैंटस के संचालक सुनील बिन्दल द्वारा किया गया। आखिर में बाबा हरदीप सिंह जी ने चढदीकला टाईम टी.वी के सम्पादक डा.के.के.संधु व सभी सदस्यों को सफलता पूर्वक कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इन पलों को यादगार बनाने के लिए चढदीकला टाईम टी.वी की हरियाणा टीम ने बाबा हरदीप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया। इस अवसर पर बाबा हरदीप सिंह, बाबा रोशन सिंह, हरप्रीत सिंह नरूला, ज्ञान सिंह चावला, गोल्डन मुमैंटस के संचालक सुनील बिन्दल समेत दूर-दराज से आई संगत मौजूद रही।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *