Breaking News
Home / Lok Sabha Election / निर्वाचन विभाग द्वारा ईवीएम व वीवीपैट्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

निर्वाचन विभाग द्वारा ईवीएम व वीवीपैट्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई

कैथल, 19 अप्रैल: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एम.एम. धौंचक की अध्यक्षता में स्थानीय जिला न्यायालय के कांफ्रैंस हॉल में निर्वाचन विभाग द्वारा ईवीएम व वीवीपैट्स के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। श्री एम.एम.धौंचक ने सभी न्यायाधीशों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे आने वाली 12 मई को मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करें। हर व्यक्ति का मत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तरणजीत कौर ने बताया कि न्यायालय के न्यायाधीशों एवं कार्यरत कर्मचारियों को वोट करने की प्रणाली के बारे में जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। निर्वाचन विभाग के चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव में इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया में वीवीपैट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे वोटर को अपनी वोट के सत्यापन की जानकारी मिलती है। वीवीपैट्स में मतदाता मत डालने के बाद 7 सैकेंड तक डाले गए वोट को देख सकता है। इस मौके पर मौजूद सभी न्यायाधीशों व कर्मचारियों ने ईवीएम पर बटन दबाकर वीवीपैट्स के माध्यम से पर्ची को देखा। इस मौके पर जरनैल सिंह, विवेक नासिर, अमित शर्मा, मधुलिका, उदय प्रताप, अरूण डाबला, प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *