Breaking News
Home / Lok Sabha Election / 150 मतदाताओं के साथ 10 पोंड का केक काटकर मनाया जन्मदिवस

150 मतदाताओं के साथ 10 पोंड का केक काटकर मनाया जन्मदिवस

कुरुक्षेत्र 28 अप्रैल: कुरुक्षेत्र जिले में पहली बार जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से 12 मई को जन्म लेने वाले मतदाताओं का जन्म दिवस मनाया गया। इस स्वीप कार्यक्रम में थानेसर के करीब 150 मतदाताओं ने एक साथ मिलकर जन्म दिवस मनाया और जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया तथा स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी एडीसी पार्थ गुप्ता ने खेड़ी मारकंडा की रहने वाली 20 वर्षीय कोमल, कैंथला खुर्द के 18 वर्षीय विनिश कुमार और वशिष्ठï कालोनी से 51 वर्षीय तरणजीत सिंह के हाथों केक कटवाया। अहम पहलु यह है कि 12 मई को लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान का दिन तय किया गया है, इसलिए 12 मई को जन्म लेने वाले मतदाताओं के जन्म दिवस को मनाया गया है।

रविवार को जिला निर्वाचन कार्याजलय की तरफ से पंचायत भवन के सभागार में आयोजित मतदाता जन्म दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने किया। सबसे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम संयम गर्ग ने मतदाताओं को भारत के नागरिक होने के कारण लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा तथा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने 12 मई को जन्म लेने वाले सभी मतदाताओं को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 12 मई को लोकसभा आम चुनाव 2019 के तहत हरियाणा प्रदेश में मतदान होगा। इसलिए 12 मई को जन्म लेने वाले कुरुक्षेत्र जिला के सभी मतदाताओं का जन्म दिवस मनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सुविधानुसार थानेसर के 150 मतदाताओं के साथ जन्म दिवस मनाया गया और सभी मतदाताओं को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देकर लम्बी आयु की कामना की है। इसका मकसद सिर्फ यह है कि लोगों को 12 मई के दिन मतदान करने के प्रति जागरुक किया जा सके। इस जिले के 877 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करने के साथ-साथ अपने परिवारों और अपने आसपास के लोगों को भी 12 मई के दिन वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने भी सभी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वीप गतिविधियों के तहत इस जन्म दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया और मतदाताओं के लिए 10 पोंड का केक तैयार करवाया गया। इस केक को सभी मतदाताओं के बीच वितरित किया गया। इस लोकतंत्र को मजबुत करने के लिए सभी मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन एआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने किया। इस मौके पर अक्षय उर्जा के अधिकारी बलवान गोलन, कानूनगो राजेश कुमार, प्रदीप आर्य सहित अन्य अधिकारीगण और गणमान्य लोग मौजूद थे।

12 मई को जन्म लेने वाले 50 वर्ष से उपर उम्र के है 98 मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने बताया कि 12 मई को जन्म लेने वाले कुरुक्षेत्र जिला में करीब 877 मतदाता है और इनमें 20 वर्ष की आयु वाले 46 और 50 वर्ष से उपर की आयु वाले 98 मतदाता है। इस सूचि में शाहबाद के बूथ नम्बर 10 से ज्ञान सिंह की उम्र सबसे ज्यादा 82 वर्ष की है। इसके अलावा 12 मई को जन्म लेने वाली थानेसर विधानसभा में 291, शाहबाद में 203, पिहोवा में 201 और लाडवा में 182 मतदाता है।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *