Breaking News
Home / Lok Sabha Election / पोलिंग डे पर पोल डे चैक लिस्ट मोबाईल एप से तेजी से अपडेट होगी वोटिंग रिपोर्ट: रंजन

पोलिंग डे पर पोल डे चैक लिस्ट मोबाईल एप से तेजी से अपडेट होगी वोटिंग रिपोर्ट: रंजन

कुरुक्षेत्र 28 अप्रैल: हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि हरियाणा में 12 मई को लोकसभा आम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदान होगा। इस मतदान की रिपोर्ट तेजी के साथ देश के आम नागरिक तक पहुंचे, इसके लिए हरियाणा चुनाव आयोग की तरफ से लगातार अथक प्रयास किए जा रहे है। इन प्रयासों के चलते अब सेक्टर, जोनल मैजिस्ट्रेट और माईक्रो आब्जर्वर एसएमस की बजाए अब पोलिंग डे चैक लिस्ट मोबाईल एप से वोटिंग रिपोर्ट को सहजता से अपडेट कर पांएगे और यह रिपोर्ट तुंरत चुनाव आयोग के साथ-साथ आमजन तक पहुंच पाएगी।

सीईओ राजीव रंजन रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में सेक्टर व जोनल मैजिस्ट्रेट की एक महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले सीईओ हरियाणा राजीव रंजन, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने पोल डे चैक लिस्ट मोबाईल एप, पोलिंग वोटिंग डिटेल वेब पेज और सेल्फी विद डेमोक्रेसी एप को विधिवत रुप से लांच किया। इस दौरान सीईओ राजीव रंजन ने डायमंड स्वीट और लक्की स्वीट द्वारा मतदाताओं को 12 मई के दिन अपने मत का प्रयोग करने का संदेश देने वाले मिठाई के डिब्बों को भी रिलीज किया। इतना ही नहीं अब विभागीय फाईलों पर भी मतदान करने की मोहर अंकित होगी। इस मोहर को भी सीईओ हरियाणा ने जारी किया है। उन्होंने बताया कि पोल डे चैक लिस्ट मोबाईल एप सीईओ हरियाणा की वेबसाईट पर अपलोड कर दी जाएगी और इस एप के जरिए सेक्टर, जोनल मैजिस्ट्रेट और माइक्रो आब्जर्वर 12 मई के दिन बूथों की वोटिंग की रिपोर्ट को तुरंत अपडेट कर पाएंगे। इससे पहले इस रिपोर्ट को एसएमएस के जरिए अपडेट किया जाता था। इस आधुनिकतम तकनीकी से लोगों तक रिपोर्ट तुरंत पहुंच पाएगी। इन प्रयासों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया और एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने अथक मेहनत की है।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन व एनआईसी विभाग के अधिकारियों के प्रयासों से पोलिंग वोटिंग डिटेल वेबपेज को लांच किया गया है। इस वेबपेज से मतदाताओं को अपनी पोलिंग बूथों, वोट, परिवार के वोट और तमाम जानकारियां घर बैठे ही मिल पाएंगी। यह वेबपेज मतदाताओं के लिए सुविधाजनक साबित होगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र प्रशासन की तरफ से सेल्फ विद डेमोक्रेसी लिंक एप को भी तैयार किया गया है। इस लिंक पर कोई भी मतदाता अपने सेल्फी अपलोड कर पाएगा और जिस सेल्फी को सबसे ज्यादा लाईक करवाया जाएगा, उसको जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित भी किया जाएगा। यह सब प्रयास मतदाताओं को अपने-अपने बूथों तक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए किए जा रहे है ताकि 12 मई के दिन 100 फीसदी मतदान के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से प्रदेश के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता प्रयास करे कि गर्मी के सीजन को देखते हुए सुबह-सुबह अपने बूथों पर जाकर मतदान करे और महिलाएं कोशिश करे अपने छोटे बच्चों को घर पर ही छोडक़र आए। हालांकि स्थानीय प्रशासन की तरफ से बूथों पर हर प्रकार की सुविधा के इंतजाम किए जाएंगे।

सीईओ राजीव रंजन ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता की पालना करना सभी का कर्तव्य है, इसलिए आचार संहिता की उल्लघंना न की जाए। जो भी व्यक्ति आचार संहिता की उल्लघंना करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अब तक हरियाणा प्रदेश में सीविजिल के माध्यम से करीब 2 हजार मामलों को दर्ज किया गया है और जिनका निर्धारित समय में निपटारा भी कर दिया गया है। जिसमें कई मामले सही भी पाए गए है। एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए सीईओ ने कहा कि प्रदेश में 12 मई को जन्म दिन वाले 20 हजार लोगों की पहचान की गई है। इन सबका जन्म दिन मनाया गया है और मतदान के दिवस इन सभी ब्रांड एम्बसेडर को सरप्राईज गिफ्ट भी दिया जा सकता है। उन्होंने सेक्टर और जानेल मैजिस्ट्रेट को मतदान, ईवीएम, वीवी पैट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मतदान से पहले और मशीने जमा करवाने तक किन-किन दस्तावेजों को गम्भीरता से लेकर भरा जाना है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर, जोनल और माईक्रो आब्जर्वर 11 व 12 मई को अपने-अपने मोबाईल फोन किसी भी सूरत में बंद नहीं करेंगा और आपसी तालमेल के साथ पल-पल की रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे। इतना ही नहीं सभी अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ बूथों पर जाकर खामियों को दूर करवाएंगे और संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनावों की डयूटी में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं 11 मई को सेक्टर और जोनल मैजिस्ट्रेट प्रिजाईडिंग अधिकारी और पूरी टीम के साथ सेल्फी खिंचकर वाटस एप पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा मतदान के दिन 12 मई को सुबह 6 बजे मॉकपाल शुरु करवाएंगे और मॉकपाल के बाद ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को गम्भीरता के साथ नियमानुसार सील करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि पीओ निर्धारित वाहनों पर ही बूथों पर पहुंचेंगे और वापिस स्ट्रांग रुम तक उसी बस में वापिस आएंगे। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने चुनावों को लेकर की गई तैयारियों और स्वीप गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम संयम गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *