कुरुक्षेत्र 2 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए सभी प्रत्याशियों को अपने-अपने खर्चों का ब्यौंरा जिला निर्वाचन कार्यालय में दिया जाना जरुरी है। इसके लिए बकायदा सभी प्रत्याशियों को खर्चे का लेखा जोखा रखने के लिए रजिस्टर और शैडयूल की भी जानकारी दी गई है। सभी प्रत्याशियों को खर्चो का मिलान करवाने के लिए जो समय दिया था, उस समय के अनुसार राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी के प्रत्याशी संदीप कुमार कौशिक और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के सुमेर चंद अपने खर्चो की जानकारी देने के लिए नहीं पहुंचे। इसलिए इन दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है और 3 मई को सुबह 10 बजे खर्चो का ब्यौरा देने का समय दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने जारी नोटिस में कहा है कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के तहत पीपल्स एक्ट 1951 की धारा 77 और 78 के तहत चुनावों का खर्चा और लेखा-जोखा तैयार किया जाना है, इस लेखे जोखे को तैयार करने के लिए नामांकन भरने के समय सभी प्रत्याशियों को दस्तावेज उपलब्ध करवाए गए थे और सभी को अलग से चुनावी खर्च के लिए कए नया बैंक खाता खुलवाने के लिए भी कहा गया था। उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय लोक स्वराज पार्टी के प्रत्याशी संदीप कुमार कौशिक और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के सुमेर चंद को 1 मई 2019 को खर्चो का मिलान करने के लिए समय दिया गया था, लेकिन इन दोनों प्रत्याशियों का कोई भी प्रतिनिधि खर्चो का मिलान करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में नहीं पंहुचा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने लोकसभा प्रत्याशी राष्टï्रीय लोक स्वराज पार्टी के प्रत्याशी संदीप कुमार कौशिक और पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के सुमेर चंदको नोटिस जारी कर 3 मई को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नए भवन के कमरा नंबर 405 में खर्च रजिस्टर का मिलान कराने के लिए कहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी प्रत्याशी इस विषय को गम्भीरता से ले और निर्धारित शैडयूल के अनुसार खर्चो का ब्यौरा देते रहे।
Post Now India Post Now India