Breaking News
Home / Lok Sabha Election / सभी डयूटी मैजिस्ट्रेट व सैक्टर आफिसर मतदान के दिन अपने-अपने संबंधित क्षेत्र की पोलिंग रिपोर्ट हर दो घंटे बाद पोल मोनिटर एप पर डालना सुनिश्चित करेंगे

सभी डयूटी मैजिस्ट्रेट व सैक्टर आफिसर मतदान के दिन अपने-अपने संबंधित क्षेत्र की पोलिंग रिपोर्ट हर दो घंटे बाद पोल मोनिटर एप पर डालना सुनिश्चित करेंगे

कैथल, 8 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सभी डयूटी मैजिस्ट्रेट व सैक्टर आफिसर मतदान के दिन अपने-अपने संबंधित क्षेत्र की पोलिंग रिपोर्ट हर दो घंटे बाद पोल मोनिटर एप पर डालना सुनिश्चित करेंगे। यह रिपोर्ट जिला स्तर के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा तथा भारत निर्वाचन आयोग को डैसबोर्ड पर दिखाई देगी। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि रिपोर्ट दुरूस्त हो और समयबद्ध भेजी जाए।

डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में डयूटी मैजिस्ट्रेट व सैक्टर आफिसर के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दे रही थी। इस मौके पर पोल मोनिटर एप पर जाने वाली रिपोर्ट का लाईव डैमो भी दिखाया गया। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व 11 मई को सभी सैक्टर आफिसर संबंधित बूथों पर पहुंचने वाली पोलिंग पार्टी तथा चुनाव सामग्री की विस्तृत रिपोर्ट देंगे। बूथों पर भेजी गई ईवीएम व वीवीपैट का निरीक्षण करेंगे। मतदान के दिन मॉक पोल की प्रक्रिया का पूरा निरीक्षण करेंगे और मतदान आरंभ होने के हर दो घंटे बाद पॉल मोनिटर एप पर डाले गए मतों की जानकारी अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे। मॉक पोल के बाद कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट को क्लीयर करवाकर मतदान प्रक्रिया आरंभ करवाएंगे। सैक्टर सुपरवाईजर यह भी चैक करें कि एडै्रस टैग तथा मशीन का ठीक प्रकार से मिलान है। किसी भी बूथ पर कंट्रोल यूनिट या बैलेट यूनिट खराब हो जाती है तो पूरा सैट बदला जाएगा। अगर केवल वीवीपैट खराब होता है तो वीवीपैट भी बदला जाए। उन्होंने कहा कि सायं 6 बजे मतदान समय के बाद कितने लोग लाईनों में खड़े हैं, उनकी रिपोर्ट भी भिजवाना सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने कहा कि 9 व 10 मई को पोल मोनिटर एप का ट्रायल किया जाएगा। सभी डयूटी मैजिस्ट्रेट व सैक्टर आफिसर अपने-अपने संबंधित बूथों की जानकारी एप पर डालेंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों का पूर्व में ही दौरा करके आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करवाएं। डयूटी मैजिस्ट्रेट व सैक्टर आफिसर की सभी गाडि़यां जीपीएस प्रणाली से युक्त होगी। चुनावी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का कम्यूनिकेशन गेप नही होना चाहिए। सभी अधिकारियों की डयूटी विशेष महत्व की है, जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें। लापरवाही बरतनें वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चुनाव डयूटी में लगे सभी अधिकारी इलैक्शन डयूटी सर्टिफिकेट व पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करना भी सुनिश्चित करें।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आरके सिंह, उपमंडलाधीश ईशा कंबोज, महेंद्र पाल, अनिल नागर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश प्रदीप अहलावत, डीडीपीओ राजबीर खुंडिया, जीएम रोडवेज रामकुमार, डीआईओ दीपक खुराना, चुनाव नायब तहसीलदार हीरा लाल, चुनाव कानूनगो शमशेर सिंह, सुदेश, रमेश, राजेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *