Breaking News
Home / Lok Sabha Election / लोकसभा आम चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगा मतदान: फुलिया

लोकसभा आम चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज होगा मतदान: फुलिया

कुरुक्षेत्र 11 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आज 12 मई को मतदान होगा। इस क्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 793 बूथों पर 7 लाख 74 हजार 313 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे और इन सभी बूथों पर करीब 3492 पोलिंग स्टाफ और 2115 पुलिस कर्मियों ने अपनी कमान सम्भाल ली है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. एसएस फुलिया ने शनिवार को अग्रसेन स्कूल में चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी, निष्ठïा और मेहनत के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करते हुए लोकसभा आम चुनाव 2019 को शांतिूपर्ण ढंग से सम्पन्न करवाएंगे। इससे पहले लाडवा विधान सभा क्षेत्र के एआरओ एवं एडीसी पार्थ गुप्ता, थानेसर के एआरओ एवं एसडीएम अश्वनी मलिक, पिहोवा के एआरओ एवं एसडीएम निर्मल नागर, शाहबाद के एआरओ एवं एसडीएम संयम गर्ग ने सभी पोलिंग स्टाफ को ईवीएम, वीवीपैट व अन्य समान देकर बूथों के लिए रवाना किया और इसके लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव को सफल बनाने के लिए कुल 561 माईक्रो ऑबजर्वर नियुक्त किए गए है। इसके अलावा 26 जोनल मैजिस्ट्रेट और 67 सैक्टर मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। यह सभी अधिकारी बूथों पर नजर रखेंगे और हर क्षण की रिपोर्ट को अपडेट करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर हर प्रकार की सुविधा के इंतजाम किए गए है। सभी मतदाताओं से अपील करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने बूथों पर जाकर अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, कानूगो सुभाष चंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र में 7 लाख 74 हजार 313 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग
लोक सभा आम चुनाव 2019 में कुरुक्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्र में 12 मई को 7 लाख 74 हजार 313 मतदाता अपनी मत का प्रयोग करेंगे। हांलाकि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कुल 16 लाख 51 हजार 646 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 8 लाख 77 हजार 320 पुरूष मतदाता होंगे और 7 लाख 74 हजार 313 के आस-पास महिला मतदाता होंगे।

कुरुक्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्रों में बने 793 बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्रों की कुल 793 बूथ तैयार किए गए है। इनमें से लाडवा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 196, शहरी क्षेत्र में 20, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में 151 व शहरी क्षेत्र में 34, थानेसर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 92 और शहरी क्षेत्र में 100, पिहोवा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 173 व शहरी क्षेत्र में 27 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। हांलाकि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र सहित 861 गांवों में कुल 1819 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है, इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 1464 और शहरी क्षेत्र में 355 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है।

मतदान के दौरान मतदाता अपनी पहचान के लिए दिखा सकते है अन्य प्रमाण पत्रों को
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार लोकसभा आम चुनाव-2019 में मतदान के दौरान कोई भी मतदाता अपनी पहचान के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य प्रमाण पत्रों का भी दिखा सकता है, बशर्ते उसका नाम मतदाता सूचि में दर्ज हो। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि मतदान के दौरान मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, किसी भी बैंक/डाकघर द्वारा फोटो सहित जारी पास बुक, ड्राईविंग लाईसैंस, केन्द्रीय/राज्य/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी कए गए पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटो लगी पैंशन बुक, स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय द्वारा स्कीम के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, एमपी/एमएलए/एमएलसी को जारी कार्यालय पहचान पत्र आदि को मतदाता अपनी पहचान के लिए दिखा सकता है, इसके लिए उसका नाम मतदाता सूचि में दर्ज होना भी अनिवार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जारी किए जाने वाले वोटर स्लीप का प्रयोग केवल मतदाताओं की जानकारी के लिए किया जाएगा उसे पहचान के रुप में नहीं माना जाएगा। मतदाता उपर दिए गए पहचान पत्रों में से किसी एक को अपनी पहचान के लिए दिखाना जरुरी होगा।

अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी सख्त सुरक्षा व्यवस्था
लोकसभा चुनावों में जिला कुरुक्षेत्र की 4 विधानसभाओं के 87 बूथों को अति संवेदनशील और 111 बूथों को संवेदनशील की सूची में रखा गया है। इसके साथ-साथ 14-पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नम्बर 93-बचकी को जोखिमशील बूथ घोषित किया गया है। इन तमाम अति संवेदनशील और संवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष निगाहें रहेंगी।

About postnow

Check Also

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का कार्य करने वाले मतगणना सुपरवाईजर, काउंटिंग सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर का रैंडोमाईजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, मतगणना पर्यवेक्षक सुशीला तथा रिंकी जैयसवाल की उपस्थिति में किया गया

कैथल, 22 मई: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *