करनाल 22 मई: मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव हितेश गर्ग ने बताया कि एडीआर सेंटर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल जगदीप जैन, डॉ. रणधीर कुमार डोगरा, डॉ. नरेश कुमार सिंगल, राजेन्द्र सिंह ढांडा, राजेश कुमार मैहता, परमवीर निंजर, अंशु शुक्ला और अन्य सभी न्यायिक अधिकारियों ने रक्तदान शिविर का दौरा किया और इस नेक कार्य के लिए रक्तदाताओं की सराहना की।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप जैन ने शिविर का संचालन करने के लिए डीएलएसए करनाल और डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डायमंड ब्लड ऑनर की टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने रक्तदाताओं को थैलीसीमिया के बारे में शिक्षित करने और रक्तदान के होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र जारी किए गए। उन्होंने आगे बताया कि रक्तदान करने से स्वास्थ्य अच्छा और कैंसर का जोखिम कम होता है। इससे हृदय स्वास्थ्य में और मोटापा कम करने में मदद मिलती है। डॉ. अशोक कुमार वर्मा की टीम की तरफ से वह 228वां रक्त शिविर था।
रक्तदान शिविर में अक्षय चौधरी, हरलीन पाल सिंह, अनिल कुमार यादव, मुकेश कुमार तथा सिविल जजों ने उक्त शिविर में रक्तदान किया। सीजेएम ने आगे बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल समय-समय पर इस तरह के शिविरों का आयोजन करता है, ताकि खून की कमी की वजह से जा रही जानो को बचाया जा सके। इस अवसर पर करनाल निवासी दिव्यांग व्यक्ति रामपाल ने भी रक्तदान किया।
Post Now India Post Now India