करनाल 26 मई, हरियाणा लोक सेवा आयोग के परीक्षा अधिक्षक सुबे सिंह ढुल ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग की नायब तहसीलदार पद की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई है। करनाल में 17784 परीक्षार्थियों के लिए प्रबंध किए गए थे, जिनमें से केवल 17.62 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने ही लिखित परीक्षा में भाग लेते हुए कुल 3135 उक्त परीक्षा मे उपस्थित रहे। शेष 14649 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में परीक्षा को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए व्यापक इंतजाम किये गए थे। एसडीएम घरौंडा गौरव कुमार परीक्षा के नोडल अधिकारी रहे। जिले में कुल 57 केन्द्र बनाए गए थे तथा 16 सुपरवाईजर अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई थी। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
Post Now India Post Now India