Breaking News
Home / Uncategorized / नगर निगम की टीम ने आज शहर के प्रमुख व्यवसायिक बाजार कुंजपुरा रोड़ पर चैकिंग कर भारी मात्रा में पोलीथीन कैरीबैग बरामद किए

नगर निगम की टीम ने आज शहर के प्रमुख व्यवसायिक बाजार कुंजपुरा रोड़ पर चैकिंग कर भारी मात्रा में पोलीथीन कैरीबैग बरामद किए

करनाल 31 मई, एनजीटी के निर्देशों की पालना के चलते नगर निगम की टीम ने आज शहर के प्रमुख व्यवसायिक बाजार कुंजपुरा रोड़ पर चैकिंग कर भारी मात्रा में पोलीथीन कैरीबैग बरामद किए और उन्हें जब्त करने की कार्यवाही की। हालांकि नेहरू पैलेस में टीम को कुछ दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें समझाया गया कि नगर निगम की ओर से शहर को पोलीथिन मुक्त बनाने का अभियान छेड़ा गया है, जो व्यक्ति या दुकानदार इसका विरोध करता है वह सीधे-सीधे एनजीटी के नियमे के उल्लंघन के दायरे में आता है। इस अवसर पर 8 दुकानदारों के चालान भी किए गए।
पोलीथिन मुक्त अभियान के लिए बनाई गई निगम की टीम का नेतृत्व कर रहे मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा ने दुकानदारों को समझाया कि अभियान का मकसद किसी को परेशान करने का नही है, बल्कि शहर को पोलीथिन मुक्त करके स्वस्थ व सुंदर बनाना है और इसमें सभी नागरिको का सहयोग अपेक्षित है। क्योंकि अकेलेे नगर निगम अभियान को सफल नही बना पाएगा। उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि पोलीथिन कैरीबैग भले ही देखने व प्रयोग करने में आसान लगते हैं, लेकिन इनके नुकसान से व्यक्ति पूरी तरह से वाकिफ नही है। बेकार पोलीथिन वातावरण को तो दूषित करता ही है, जमीन के जिस भी हिस्से पर गिर जाए, उसे बंजर बना देता है। अर्थात वहां से पानी रिचार्ज नही होता। पोलीथिन की थैलियों में गर्म वस्तु डाले जाने से यह अत्याधिक हानिकारक होता है और जो लोग इसे खुले में आग लगाते हैं, वह पर्यावरण के सबसे बड़े दुुश्मन बनते हैं, क्योंकि जलने से इससे जहरीली गैसें हवा में मिल जाती हैं, जो सांस के द्वारा अस्थमा का कारण बनता है।
नगर निगम की टीम ने आज कुंजपुरा रोड़ पर पोलीथिन के विरूद्घ छापामारी में गहनता से अभियान चलाया। इस दौरान जहां-जहां भी पोलीथिन मिले, उसे जब्त करके दुकानदारों को कम्पोस्टेबल मैटिरियल कैरीबैग के नमूने दिखाकर उनका प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर निगम के सफाई निरीक्षक संदीप, सहायक सफाई निरीक्षक प्रवेश, ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह, अंकित तथा मोटीवेटर शामिल रहे।
दूसरी और नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार ने शहर के सभी दुकानदारों और रेहड़ी वालों से अपील कर कहा कि कोई भी व्यक्ति एनजीटी के निर्देशों की पालना में चलाए गए अभियान का विरोध ना करे। बल्कि इस अभियान में बढ़-चढ़ कर सहयोग करें। जो व्यक्ति इसका विरोध करेगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *