करनाल 4 जून: सिविल सर्जन डा. रमेश कुमार ने बताया कि जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 10 जून से 15 जून तक पुरूष नसबंदी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत बिना चीरा-बिना टांका तकनीकी विधि से स्वास्थ्य सेवाओं में यह कैंप लगाए जाएंगे। नसबंदी ऑपरेशन करवाने वाले पुरूष को प्रोत्साहन के रूप में 2000 रुपये तथा मोटिवेट करने वाले को 300 रुपये स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए जाएंगे।
सिविल सर्जन डा. रमेश कुमार ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि जिला करनाल पिछले कईं सालों से पुरूष नसबंदी में प्रदेश में प्रथम आ रहा है। यह स्थान लगातार बना रहे इसमें सभी जिलावासियों के सहयोग की जरूरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जिला, ब्लॉक, आशा कोर्डिनेटर इसमें सहयोग कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरूषों के लिए सरल एवं सुरक्षित नसबंदी है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के तुरंत बाद पुरूष जाकर अपना घर का सामान्य कार्य सकता है। उन्होंने बताया कि इस कैंप में महिला नसबंदी ऑपरेशन भी किए जाएंगे।
उप सिविल सर्जन एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. राजेन्द्र कुमार ने बताया कि 10 जून को घरौंडा स्वास्थ्य केन्द्र में, 11 व 14 जून को नीलोखेड़ी स्वास्थ्य केन्द्र में, 13 जून को इंद्री व निसिंग स्वास्थ्य केन्द्र में, 14 को असंध में तथा 10 जून से 15 जून तक पीपी सैंटर करनाल में विशेष नसबंदी कैंप लगाए जाएंगे।
Post Now India Post Now India