करनाल 13 जून: हरियाणा राज्य विधिक एवं सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण करनाल की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ वीरवार को एडीआर के सभागार में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव हितेश गर्ग की अध्यक्षता की। इस बात की जानकारी देते हुए सीजेएम ने बताया कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से चलाई जा रही स्कीमों को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए राज्य के सभी प्राधिकरणों को निर्देश जारी किए हैं। इस कड़ी के तहत प्राधिकरण करनाल ने कार्यशाला के पहले दिन मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 तथा गरीब उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 पर पैनल के अधिवक्ताओं तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर को इन योजनाओं के बारे में बताया। पैनल के अधिवक्ता रमन मल्होत्रा तथा समीर अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। प्राधिकरण आने वाले दिनों में घर-घर जाकर अभियान के तहत ऐसे लोगों को चिन्हित करेगा जो मानसिक रूप से बीमार हैं, ऐसे लोगों का प्राधिकरण कोर्ट के माध्यम से ईलाज करवाएगा।
Post Now India Post Now India