Breaking News
Home / Uncategorized / हर माह के दूसरे शनिवार को खुले रहेंगे एसडीएम कार्यालय संयम गर्ग

हर माह के दूसरे शनिवार को खुले रहेंगे एसडीएम कार्यालय संयम गर्ग

पिहोवा 11 जुलाई। पिहोवा के नव नियुक्त उपमंडल अधिकारी संयम गर्ग ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए अब हर माह के दूसरे शनिवार को एसडीएम कार्यालय सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक खुला रहेगा।

एसडीएम संयम गर्ग ने वीरवार को अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे, हालाकि एसडीएम संयम गर्ग ने शाहबाद से एसडीएम पद से तबादला होने के बाद बुधवार को दोपहर बाद पिहोवा एसडीएम कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया है। एसडीएम ने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं का निर्धारित समय अवधि में निपटारा करेंगे और सरकार की योजनाओं का फायदा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेेेंगे। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक खुला रहेगा और सभी अधिकारी और कर्मचारी अपना कार्य करेंगे और लोगों की ड्राईविंग लाईसेंस और वाहन पंजीकरण से सम्बन्धित कार्य करेंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *