Breaking News
Home / Uncategorized / प्रदेश में कुरुक्षेत्र पहला जिला जहां हर दूसरे शनिवार को खुले रहेंगे एसडीएम और आरटीए कार्यालय: पार्थ

प्रदेश में कुरुक्षेत्र पहला जिला जहां हर दूसरे शनिवार को खुले रहेंगे एसडीएम और आरटीए कार्यालय: पार्थ

कुरुक्षेत्र 11 जुलाई: अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र प्रदेश पहला ऐसा जिला होगा जहां छुट्टïी वाले दिन आरटीए और सभी एसडीएम कार्यालय खुले रहेंगे। इस जिले में ट्रायल के तौर पर 13 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोहपर 1 बजे तक आरटीए कार्यालय और जिले के सभी एसडीएम कार्यालय खुले रहेंगे। इतना ही नहीं हर माह दूसरे शनिवार को आरटीए और सभी एसडीएम कार्यालय खोलने का प्रस्ताव भी है।

एडीसी पार्थ गुप्ता ने वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय एडीसी कार्यालय में आरटीए विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने छुट्टी वाले दिन यानि शनिवार 13 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक आरटीए और सभी एसडीएम कार्यालयों में लोगों के ड्राईविंग लाईसैंस और वाहनों के पंजीकरण का काम किया जाएगा। इस छुट्टïी वाले दिन अधिकारी और कर्मचारी भी पूरी एकाग्रता के साथ काम कर सकेंगे और लोग भी छुट्टïी के दिन सहजता से आरटीए कार्यालय से सम्बन्धित अपना काम करवा सकेंगे।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 13 जुलाई को सभी अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे से लेकर 1 बजे तक अपनी सीटों पर बैठकर पूरी मेहनत और लगन के साथ कार्य करेेंगे ताकि लोग आरटीए और एसडीएम कार्यालयों से संतुष्टï होकर जाए। इन निर्देशों के बारें में थानेसर, शाहबाद, पिहोवा व लाडवा एसडीएम कार्यालयों को सूचित कर दिया गया है। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। एडीसी ने कहा कि प्रशासन का अगर यह प्रयास सफल रहता है तो हर माह दूसरे शनिवार को आरटीए और एसडीएम कार्यालय आधे दिन के लिए खुले रखें जाएंगे। प्रशासन का मकसद है कि लोगों के ड्राईविंग लाईसैंस और वाहन पंजीकरण से सम्बन्धित कार्य तेजी के साथ किए जा सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *