कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई। कॉमन प्रवेश परीक्षा के तहत विभिन्न पीजी कोर्सो में दाखिले के लिए एमए जनर्लिजम एंड मॉस कम्यूनिकेशन तथा एमए, एमएससी भूगोल की प्रवेश परीक्षा गुरुवार को सम्पन्न हुई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि एमए जनर्लिजम एंड मॉस कम्यूनिकेशन के लिए 95 विद्याार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी तथा एमए व एमएससी भूगोल के लिए 628 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष आब्जर्वर नियुक्त किए गए थे व पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी हुई।
12 जुलाई को होने वाली परीक्षाएं
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित होने वाली परीक्षाओं में एमए अंग्रेेजी के लिए तीन परीक्षा केन्द्र यूआईईटी में, एमए हिन्दी के लिए एक परीक्षा केन्द्र यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सैन्टर में तथा एमए अर्थशास्त्र के लिए दो परीक्षा केन्द्र यूआईईटी में बनाए गए हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं व पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी होगी।
कुवि ने घोषित किए 5 परीक्षाओं के परिणाम
कुरुक्षेत्र, 11 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने गुरुवार को 5 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सत्र मई 2019 में आयोजित एमए संस्कृत, बिलिब साइंस तथा बी.फार्मेसी के द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी इंजिनियरिंग फिजिक्स तथा बीवोक टेक्सटाईल एंड फैशन डिजाईन के छठे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
Post Now India Post Now India