Breaking News
Home / Uncategorized / बच्चों के कल्याण से समाज कल्याण और समाज कल्याण से ही देश कल्याण संभव: कृष्ण ढुल

बच्चों के कल्याण से समाज कल्याण और समाज कल्याण से ही देश कल्याण संभव: कृष्ण ढुल

करनाल 12 जुलाई, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य बच्चों का कल्याण है। बच्चों के कल्याण से समाज कल्याण और समाज कल्याण से ही देश कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बच्चों के कल्याण से जुड़ी अनेकों योजनाएं कार्य परिषद द्वारा करवाई जाएगी।

वे शुक्रवार को राज्य स्तरीय हरियाली तीज की तैयारियों व बाल कल्याण परिषद से जुड़ी गतिविधियों व कार्यों की समीक्षा को लेकर स्थानीय पंचायत भवन में प्रदेश के सभी मंडल बाल कल्याण अधिकारियों व जिला बाल कल्याण अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हरियाली तीज प्रदेश में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण त्यौहार है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद राज्य स्तरीय हरियाली तीज का आयोजन दूसरी बार करेगा। राज्य स्तरीय हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हरियाणवी संस्कृति व संस्कारों के प्रति जागरूक करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहेगा। राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करते सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। महिलाओं के त्योहार हरियाली तीज पर महिलाओं को परिषद द्वारा उपहार भी भेंट किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दौड़ती-भागती जिंदगी में हम अपने त्यौहारों और उत्सवों को भूलते जा रहे हैं और इसके साथ-साथ हम अपनी संस्कृति और संस्कारों को भी धीरे-धीरे पीछे छोड़ रहे हैं। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का उद्देश्य बच्चों को हरियाणवी त्योहारों, उत्सवों वे हरियाणवी संस्कृति व संस्कारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कैथल में राज्य स्तरीय है हरियाली तीज का सफल आयोजन हो चुका है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों के कल्याण से जुड़ी अनेकों तरह की गतिविधियों व कार्यों का संचालन कर रही है जिसका लाभ प्रदेश के लाखों बच्चों को मिल रहा है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद ने बच्चों को प्रतिभा निखारने के लिए एक मंच प्रदान किया है। जिसके माध्यम से बच्चे अपने सपनों को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे भी बाल कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में अपना सहयोग दें।
इस अवसर पर सीनियर बाल कल्याण अधिकारी ओपी मेहरा, सरोज मलिक, एडॉप्शन अधिकारी पूनम सूद, मंडल बाल कल्याण अधिकारी प्रदीप मलिक, अमरनाथ नरवाल, मिलन पंडित, कमलेश चाहर, जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *