Breaking News
Home / Uncategorized / स्वर्गीय हरकेश सैनी की शोक सभा में सांसद सहित सैंकड़ों लोगों ने किया शोक व्यक्त

स्वर्गीय हरकेश सैनी की शोक सभा में सांसद सहित सैंकड़ों लोगों ने किया शोक व्यक्त

कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि परमपिता परमात्मा परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे और दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। इस दुख की घड़ी में सभी परिजनों के साथ खड़े है।

सांसद नायब सिंह सैनी रविवार लाडवा के गांव छपरा में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी के निवास पर स्वर्गीय हरकेश सैनी के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे। यहां शोक सभा में सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक डा. पवन सैनी, विधायक सुभाष सुधा,सूचना जनसंपर्क विभाग के महा निदेशक समीरपाल सरो, उपायुक्त डा. एस एस फुलिया, आईएएस अधिकारी रेणू फुलिया, एडीएसजे राकेश सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, थानेसर मार्किट के चेयरमैन सुरेश सैनी कुक्कु ने परिजनों के साथ दुख सांझा किया।

स्वर्गीय हरकेश सैनी की आत्मिक शांति के लिए शांति सभा का आयोजन किया गया। इस शांति सभा में संयुक्त निदेशक डा. वेद प्रकाश, बागवानी विभाग के महानिदेशक डा.अर्जुन सिंह सैनी, पूर्व विधायक बंताराम, कुरुक्षेत्र विश्वविद्लाय के परीक्षा नियंत्रक डा. हुक्म सिंह रंगा, विभाग से नरेश कुमार, डीआईपीआरओ सुरेश सरोहा, डीआईपीआरओ सुनील कुमार, डीआईपीआरओ हरदीप सिंह, डीआईपीआरओ कमल फौगाट, डीआईपीआरओ स्वर्ण सिंह,भाजपा के महामंत्री रविंद्र सांगवान, तेजेंद्र बिडलान, बलजीत सिंह सहित समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं व हजारों शहरवासियों ने शोक व्यक्त किया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *