कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई 2019: गुरुकुल कुरुक्षेत्र के धावकांे ने खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखते हुए 32 पदक जीतकर गुरुकुल एवं अपने गुरुजनों का मान बढ़ाया है। खण्ड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता की एथलेक्टिस प्रतिस्पर्धा में गुरुकुल की अंडर-17 तथा अंडर-19 दोनों टीमें 400 मीटर रिले रेस में प्रथम रहीं वहीं 100 मीटर रिले रेस में अंडर-17 प्रथम तथा अंडर-19 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खिलाडि़यों की इस उपलब्धि पर गुरुकुल के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी, निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरूण दत्ता, सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने कोच रिन्कू आर्य व डीपीई देवीदयाल सहित सभी खिलाडि़यों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी गुरुकुल परिवार को दूरभाष पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
गुरुकुल के कोच रिन्कू आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि खण्ड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं 19 व 20 जुलाई को हुई जिसके तहत एथलेक्टिस के गेम्स सैनी पब्लिक स्कूल तथा ब्रह्मसरोवर के ट्रेक पर हुए। इन गेम्स में गुरुकुल की अंडर-17 टीम के पीयूष, विवेक, तेजप्रताप तथा सागर ने 100 व 400 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर – 19 टीम के यश, विमल, श्रेय और प्रणव ने 400 मीटर रिले रेस में प्रथम स्थान तथा 100 मीटर रिले रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर रेस में भी गुरुकुल का यश आर्य प्रथम रहा। उन्होंने बताया कि एथलेक्टिस की जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, शॉटपुट में भी गुरुकुल के खिलाडियों का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इन स्पर्धाओं में गुरुकुल के खिलाडि़यांे ने 20 गोल्ड सहित कुल 32 मेडल प्राप्त किये।
गुरुकुल के निदेशक व प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पढाई के साथ बच्चों के शारीरिक विकास और खेलों में उनके बेहतर प्रदर्शन पर जोर दिया जाता है, यही कारण है कि आज हर अभिभावक अपने बच्चे का दाखिला गुरुकुल कुरुक्षेत्र में करवाने के लिए लालायित है। गुरुकुल कुरुक्षेत्र एकमात्र ऐसा संस्थान है जहाँ छात्रों को कम लागत प्राकृतिक कृषि से उत्पादित अन्न, फल एवं सब्जियां दी जाती है जिससे उनका शारीरिक व बौद्धिक विकास अन्य बच्चों के मुकाबले तेजी से होता है।
Post Now India Post Now India