Breaking News
Home / Uncategorized / डीएलएसए ने जागरुकता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों व आमजन को किया जागरुक

डीएलएसए ने जागरुकता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों व आमजन को किया जागरुक

कुरुक्षेत्र 22 जुलाई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विशेष कानूनी जागरुकता शिविरों का आयोजन करके विद्यार्थियों व आमजन को मानवता बिकाऊ नहीं, जल की रक्षा कल की सुरक्षा व वन लाईफ ए रोड़ सेफ्टी नामक अभियान के तहत जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसके साथ-साथ आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, यौन शोषण व मानव तस्करी, बाल मजदूरी पर प्रतिबंध, नि:शुल्क कानूनी सहायता, महिलाओं के अधिकार, मंदबुद्घि व मानसिक रुप से पीडि़तों को कानूनी सहायता, आपदा प्रबंधन आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से एक विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 3 कुरुक्षेत्र में किया गया। इस शिविर में पैनल के अधिवक्ता भवदीप व पीएलवी सलिन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों व कानूनी नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी प्रकार अधिवक्ता सरोज सैनी व पीएलवी योगेश कुमार ने महावीर जैन पब्लिक स्कूल थानेसर, अधिवक्ता अरविंद कुमार व पीएलवी विशाल ने राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल अरुनैचा पिहोवा में, अधिवक्ता आनंद कुमार व पीएलवी विशाल ने राजकीय स्कूल अरुनैचा में विशेष कानूनी शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों व आमजन को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों व उनके कानूनी अधिकारों आदि विषय बारे जानकारी देकर जागरुक किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *