Breaking News
Home / Sports / खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 23 अगस्त को जिला कैथल में लड़के व लड़कियों की विभिन्न आयु वर्गों में जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 23 अगस्त को जिला कैथल में लड़के व लड़कियों की विभिन्न आयु वर्गों में जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा

कैथल 20 अगस्त: खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 23 अगस्त को जिला कैथल में लड़के व लड़कियों की विभिन्न आयु वर्गों में जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 8 से 12 वर्ष, 12 से 15 वर्ष, 15 से 19 वर्ष तथा 19 से 25 आयु वर्गों हेतू आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागी की आयु अप्रैल 2011 से आंकी जाएगी।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त को सुबह 9 बजे से स्थानीय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सैक्टर 21 स्थित चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को 5 अनिवार्य आसन करने होंगे तथा वैकल्पिक आसनों में से प्रतिभागियों को आयु वर्ग के हिसाब से अपनी पसंद का केवल एक आसन करना होगा। प्रतिभागी आयु प्रमाण पत्र की फोटो प्रति साथ लेकर आएंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी आयु वर्गों के लिए 5 योगासन अनिवार्य हैं, जिनमें शीर्षपाद अंगुष्ठïासन, पश्चिमोत्तानासन, धनुरासन, अर्धमत्सेंद्र आसन, सर्वांगासन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 8 से 12 वर्ष एवं 12 से 15 वर्ष के प्रतिभागियों के लिए वैकल्पिक आसनों में उथिट एकपादसिकंदासन अथवा द्विपादसिकंदासन, पादांगुष्ठï-धनुरासन अथवा डिम्बासन, पूर्णभुजंग आसन अथवा पूर्ण उष्ट्रासन, सुप्तगर्भासन अथवा योगनिद्रा आसन शामिल हैं। इसी प्रकार 15 से 19 वर्ष एवं 19 से 25 वर्ष आयु वर्ग में दंडेमानजानुशीर्षासन अथवा नटराज आसन, द्विपादसिकंदासन अथवा ओंकारासन, विभक्त पश्चिमोतान अथवा हनुमान आसन, वृश्चिक अथवा पूर्णसलभासन शामिल हैं।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *