Breaking News
Home / Uncategorized / अब विपक्ष ये कहने को मजबूर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अनाड़ी नहीं, निकला राजनीति का खिलाड़ी: सीएम मनोहर लाल

अब विपक्ष ये कहने को मजबूर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अनाड़ी नहीं, निकला राजनीति का खिलाड़ी: सीएम मनोहर लाल

करनाल 21 अगस्त: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही जन आर्शिवाद यात्रा मंगलवार को देर सायं नीलोखेड़ी विधान सभा क्षेत्र के कारसा डोड पहुँचे, गांव के लोगों ने उनका फूलों की वर्षा, ढोल नगाडे, बाजे से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी ग्रामीणों का हाथ हिलाकर आभार प्रकट किया और सम्बोधित करते हुए कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो विपक्ष के लोग कहते थे कि प्रदेश का मुख्यमंत्री अनाड़ी है परंतु सरकार के पांच सालों के विकास देखकर अब वही विपक्ष कहने को मजबूर हो रहा है कि मुख्यमंत्री अनाड़ी नहीं, राजनीति का खिलाड़ी निकला। मुख्यमंत्री ने भारी जनसमूह के बीच में जनता से कहा कि अगले पांच साल का लाईसेंस रिन्यू करवाने के लिए आपके बीच में आया हूं, आप बताओ क्या लाईसेंस रिन्यू करेंगे। मुख्यमंत्री को हजारों की भीड़ ने हाथ खड़े करके आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री ने भी जनता को कहा कि जितना भी विकास कार्य पिछले 5 साल में किया है उससे दोगुना विकास कार्य अगले पांच साल में किया जाएगा। जहां भी कमी रह गई है उसकी भरपाई की जाएगी, आपको केवल भाजपा के उम्मीदवार को जिताकर भेजना है, आगे काम मेरा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अपने 5 साल के कार्यकाल में समाज को नई दिशा देने का काम किया है चाहे वो स्वच्छता हो, प्रदूषण से संबंधित हो, किसान की बात हो, व्यापारी हो, दुकानदार हो, महिलाओं की बात हो, सभी वर्गो के विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार ने काम किये है। वर्तमान राज्य सरकार ने निष्पक्षता एवं ईमानदारी से विकास के काम करवाये है और लोगों के जीवन को सुखमय करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र की देखरेख में आयोजित किया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री भाजपा नेता मीना चौहान द्वारा आयोजित निगदू की अनाज मंडी के कार्यक्रम में पहुंचे, भारी जनसैलाब को देखकर मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री व कार्यकर्ता गदगद हुए और मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता का आर्शीवाद लिया और कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का काम किया है जिसके तहत विभिन्न कालेज खोले गए है। इसी प्रकार कई सीएचसी और पीएचसी को अपग्रेड करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 2.5 करोड़ जनता मेरा परिवार है और इनकी सेवा करना मेरा धर्म है। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा नेता नरेन्द्र चौधरी द्वारा गांव पसताना में आयोजित कार्यक्रम में पहुंंचे। वहां पर मुख्यमंत्री पर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आर्शीवाद यात्रा को नागरिकों का भारी जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को कहा कि यह यात्रा करीब अढ़ाई घंटे देरी से चल रही है उसके बावजूद भी पुरूषों के साथ महिलाएं भी भारी संख्या में उपस्थित दिखाई दे रही हैं।

मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान नीलोखेड़ी क्षेत्र में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, यात्रा के प्रभारी व करनाल के सांसद संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, मीडिया प्रभारी शमशेर नैन सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *