Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत श्री अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत श्री अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री श्री अरूण जेटली को योग्य राजनीतिज्ञ, उच्च कोटि के विधिवक्ता व अर्थवेता एवं अत्यंत ही योग्य पार्लियामेंटरियन (parliamentarian) बताते हुए कहा उनके निधन से राष्ट्र को अपूर्णीय क्षति हुई है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत श्री अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री अरूण जेटली के निवास पर शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिवंगत श्री अरूण जेटली एक प्रखर राजनेता थे। उनके निधन से राष्ट्र को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। दिवंगत श्री अरूण जेटली हरियाणा के लोगों से सदैव अपनत्व रखते थे। वे समय-समय पर हरियाणा के संदर्भ में चर्चा भी करते थे। श्री मनोहर लाल ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत श्री अरूण जेटली को अपने चरणों में स्थान दें और शोक के इस समय में शोक संतप्त परिवार को शक्ति दे।

हरियाणा के कृषि मंत्री श्री ओमप्रकाश धनखड, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज,हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा के सहकारिता मंत्री श्री मनीष ग्रोवर तथा विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री सुभाष बराला ने भी नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में पूर्व वित्त मंत्री व पूर्व विदेश मंत्री श्री अरूण जेटली के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रदाँजलि दी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *