Breaking News
Home / Sports / जूनियर हॉकी टीम के लिए ट्रायल 27 अगस्त को द्रोणाचार्य स्टेडियम में

जूनियर हॉकी टीम के लिए ट्रायल 27 अगस्त को द्रोणाचार्य स्टेडियम में

कुरुक्षेत्र, 25 अगस्त: हॉकी कुरुक्षेत्र की तरफ से जूनियर हॉकी टीम का चयन 27 अगस्त को द्रोणाचार्य स्टेडियम में सायं 5 बजे किया जाएगा। इस जूनियर हॉकी टीम के लिए ट्रायल हेतु हॉकी कोच सोहन लाल को रिपोर्ट करेंगे। इस ट्रायल के बाद चयनित टीम 5 से 8 सितम्बर को करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

हॉकी कुरुक्षेत्र के प्रधान विकासदीप संधू ने बताया कि जूनियर हॉकी टीम के लिए ट्रायल प्रक्रिया 27 अगस्त को होगी। इस ट्रायल के लिए जिन खिलाडिय़ों की आयु 1 जनवरी 2001 है। इस आयु तिथि के बाद वाले खिलाड़ी हॉकी कोच सोहन लाल को 27 अगस्त को सायं 5 बजे रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि यह ट्रायल केवल लडक़ों की टीम के लिए होगा। इस ट्रायल के बाद चयनित टीम 5 से 8 सितम्बर को करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में खेलेगी।

About postnow

Check Also

ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में नीतू रानी रही प्रथम, चाटी रेस में सरोज ने मारी बाजी

कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ब्लाक थानेसर शहरी की महिला ग्रामीण खेलकूद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *