कैथल, 29 अगस्त: उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि सभी बैंक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लोन का लाभ जल्द देना सुनिश्चित करें, ताकि आम जन विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री निवारण पटल से संबंधित सभी शिकायतों का निपटान 7 दिन के अंदर करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में लापरवाही करने वाले बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डॉ. प्रियंका सोनी लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। उपायुक्त ने कहा कि बैंक मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया आदि योजनाओं के तहत लाभार्थियों को जल्द से जल्द ऋण मुहैया करवाएं। सभी बैंक आम जन को जागरूक करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन करें, ताकि अधिक से अधिक लोग बैंक से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि बैंक से संबंधित जो भी शिकायत आती है, उसका अविलंब निपटान किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लागू हो रही है। इसके तहत सभी बैंक लाभार्थियों के खाते समयानुसार खोलें। जिला के लगभग 62 हजार लोग बीपीएल की श्रेणी में आते हैं, जोकि इस योजना के तहत पात्र होंगे। लगभग 12 हजार परिवारों के पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं। इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।
उपायुक्त ने बैठक के एजैंडे में शामिल सभी बिंदूओं पर समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बैंक अपने संबंधित कार्यों में सुधार लाकर आम जन को और अधिक सुविधा दें। बैंक में आने वाले वरिष्ठï नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर सभी सेवाएं मुहैया करवाई जाएं। अपने-अपने अधीन पडऩे वाले एटीएम की सुरक्षा के दृष्टिïगत व्यापक प्रबंध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने वित्तीय समावेशन, आधार सीडिंग, जिला में बैंकों द्वारा जून 2019 तक दिए गए ऋण, राष्टï्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति, शिक्षा ऋण की प्रगति, रिकवरी, प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्र की प्रगति, बैंक की ग्रामीण शाखाओं द्वारा आयोजित साक्षरता कैंपों का विवरण, ग्रामीण स्वरोजगा प्रशिक्षण संस्थान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्टैंड अप इंडिया, सुकन्या समृद्धि खाता, डिजिटल बैंकिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना की बिंदूवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर आरबीआई से बिमल शर्मा, एलडीएम आरके कटारिया, आनंद शंकर, भूपेंद्र मेहंदी रत्ता सहित अन्य बैंकर्स मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India