कुरुक्षेत्र 15 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत स्थानीय ब्रहमसरोवर पर लगे सरस मेले व क्राफ्ट मेले में पर्यटक अपने घर को और भी खूबसूरत बनाने के पर भारी संख्या में आर्टिफिशल फूल खरीद रहे हैं। स्टॉल के प्रभारी करनाल के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि वह मेले में हर साल आते हैं, इस बार वह नए लुक के आर्टिफिशिल फूल विभिन्न रंगों में लाए हैं। पवन ने बताया कि यह उनका पुस्तैनी काम है, यह काम पिछले कई सालों से कर रहे हैं। पवन ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के अलावा फरीदाबाद, यमुनानगर, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब सहित कई जगह जाते हैं,बल्कि कई जगह तो स्पैशल तौर पर बुलाया जाता है।
Post Now India Post Now India