कुरुक्षेत्र 7 सिंतबर। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बाल भवन पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस के उपलक्ष में हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी कक्षा से पंचम कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्कूल की प्रचार्या स्वाती पहवा ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज हर माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं। इन स्कूलों में विदेशी भाषाओं पर तो बहुत ध्यान दिया जाता है लेकिन हिन्दी की तरफ कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों को लगता है कि रोजगार के लिए इसमें कोई खास मौके नहीं मिलते। हिन्दी दिवस मनाने का अर्थ है गुम हो रही हिन्दी को बचाने के लिए एक प्रयास। कोई भी व्यक्ति अगर हिन्दी के अलावा अन्य भाषा में पारंगत है तो उसे दुनिया में ज्यादा ऊंचाई पर चढऩे की बुलंदियां नजर आने लगती हैं चाहे वह कोई भी विदेशी भाषा हो, फ्रेंच या जर्मन या अन्य।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों की दासता के समय हिन्दी भाषा ने ही हमारे देश को संगठित करने का काम किया है। वर्तमान में देश की अंखडता को मजबूत रखने के लिए हिन्दी को रोजगार एंव शिक्षा की भाषा बनाना अति आवश्यक है,धीरे-धीरे हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा और इस भाषा ने राष्ट्रभाषा का रूप ले लिया। अब हमारी राष्ट्रभाषा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत पसंद की जाती है। इसका एक कारण यह है कि हमारी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है। आज विश्व के कोने-कोने से विद्यार्थी हमारी भाषा और संस्कृति को जानने के लिए हमारे देश का रुख कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा में अंशिका प्रथम, तेजस द्वितीय, व साहिब ने तृतीय स्थान हासिल किया, केजी कक्षा में रीत प्रथम,कृतिका द्वितीय व अभिनव तृतीय स्थान पर रहे, इसी तरह कक्षा पहली व दूसरी में वाणी, तनुष व धीरेन ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया व दूसरी कक्षा के खुश जांगडा, पूर्वी व रिद्घिमा ने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया, कक्षा तीसरी में रिशिमा, घृत व विद्यन ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस तरह चौथी कक्षा के मनप्रीत प्रथम, रूद्र शर्मा द्वितीय तथा तनिषका तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा पंचम में लक्षिका, अंशु व प्रीशा प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ अनिता, शशि, सुनिता, सर्वजीत, ममता, रजनी व सपना मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India