Breaking News
Home / Uncategorized / पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने कहा कि मोटर वाहन कानूनों का पालन सबको करना चाहिए

पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने कहा कि मोटर वाहन कानूनों का पालन सबको करना चाहिए

कैथल, 15 सितंबर: पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज ने कहा कि मोटर वाहन कानूनों का पालन सबको करना चाहिए। आम जनता ही नही, बल्कि पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी भी इनकी पालना करें। ये कानून हमारी जिंदगी को बचाते हैं। केंद्र व राज्य सरकार ने इस कानून की पालना में सख्ती की है और गत 1 सितंबर 2019 से नया मोटर वाहन अधिनियम को संशोधित करके इसमें काफी जुर्माना बढ़ाया गया है, ताकि सभी कानून का पालन करें, जिससे खुद संबंधित व्यक्ति का लाभ है।

पुलिस अधीक्षक विरेंद्र विज हुडा के सैक्टर 19 पार्ट-1 में अपनी राहें-अपनी आजादी यानि की राहगिरि कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के महानिदेशक मनोज यादव के निर्देशानुसार गत 13 से 15 सितंबर तक लोगों को विभिन्न स्थानों तथा कार्यक्रमों में हैल्मेट, सीटबैलेट व अन्य कानूनों की जानकारी दी गई है, ताकि वे यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यह सभी कानून आपकी सुरक्षा के लिए है। हैल्मेट आपकी जिंदगी को बचाता है। बिना हैल्मेट के दो पहिया वाहन चलाना काफी खतरनाक है। कार में पीछे बैठे लोग भी सीट बैलेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि वाहन चालक अपना ड्राईविंग लाईसैंस समय पर बनवाएं, यदि लाईसैंस बनवाने में दिक्कतें आती हैं तो वे एसएचओ ट्रैफिक से मिले, वे आपकी सहायता करेंगे। वाहन सीखाने वाले सैंटर संचालक भी प्रशिक्षणाथर््िायों के लाईसैंस बनवाएं तथा इसमें कोई कोताही न बरतें। पुलिस विभाग द्वारा सैंटर संचालकों की चैकिंग का अभियान जल्द शुरू करेगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी आह्वïान किया कि वे भी यातायात नियमों का पालन करें, यदि इसमें कोई कोताही बरती गई तो सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा जुर्माना भी दोगुणा वसुल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द ही एक वट्स एप नंबर जारी करेगी, जिसमें आम जनता भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति की फोटो खिंचकर अपलोड करेंगे। राहगिरि कार्यक्रम में संशोधित नए मोटर वाहन अधिनियम में पुराना व नया जुर्माना राशि के बारे में लोगों को पैम्फलेट भी वितरित किए।

उन्होंने कहा कि राहगिरि कार्यक्रम जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। यह राहगिरी कार्यक्रम आप लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है, जिसमें एक नई स्फूर्ति व ऊर्जा का संचार होता है। काई भी व्यक्ति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इस मंच पर कर सकता है। सुबह की तरोताजा हवा के बीच गीत-संगीत, नृत्य, चुटकुले, खेल व अन्य क्रिया कलापों को देखकर व सुनकर लोगों को एक अलग ही आनंदाभूति होती है। राहगिरि कार्यक्रम में महिला पुलिस प्रभारी रेखा ने भी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे अपनी मोबाईल में दुर्गा एप को अपलोड अवश्य करें, क्योंकि यह एप आपको उसी स्थान पर सुरक्षा प्रदान करेगा। कोई छेड़छाड़ की घटना को छुपाए नही, बल्कि एप का लाल बटन दबाकर पुलिस को सूचित करें, ताकि आप सुरक्षित रह सके।

राहगिरि कार्यक्रम में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकार बलबीर शर्मा व उनकी टीम ने भक्ति संगीत, लव डांस एकेडमी से वत्सल शर्मा, सरगम, रिधिमा, रिद्धम, अमीषा, लतिका, पूर्वी ने हरियाणवी व पंजाबी गीतों पर डांस किए। सुपाश्र्व जैन पब्लिक स्कूल की किरण तथा ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल की रिजुल ने भाषण प्रस्तुत किया। इस्कान प्रचार समिति कुरूक्षेत्र व कैथल द्वारा भी हरे रामा-हरे कृष्णा का गुणगान किया। महिपाल पठानिया ने अपने गीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कृष्ण कालड़ा ने मोबाईल से बदलते समाज के बारे में बताया। प्रयाग राज बालु ने पर्यावरण संरक्षण करने तथा प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले प्रयोग करने का आह्वïान किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने तथा अधिक से अधिक पौधा रोपण करने हेतू प्रतिभागियों व अन्यों को पौधे वितरित किए गए। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार, बलजिंद्र सिंह, नरेश मित्तल, पाशा जैन, लव शर्मा, राजू डोहर, मोहन नायक, लाजपत के अलावा सैक्टर वासी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *