Breaking News
Home / Education / निट कुरूक्षेत्र में व्यावसायिक संचार कौशल और कार्य संस्कृति (पीसीडब्ल्यू-2019) विष्य पर साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन

निट कुरूक्षेत्र में व्यावसायिक संचार कौशल और कार्य संस्कृति (पीसीडब्ल्यू-2019) विष्य पर साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन

कुरक्षेत्र 16 दिसबंर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्था के मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा व्यावसायिक संचार कौशल और कार्य संस्कृति (पीसीडब्ल्यू-2019) विष्य पर साप्ताहिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। 20 दिसम्बर तक चलने वाली इस साप्ताहिक कार्यशाला के दौरान विभिन्न संस्थानों से शोधार्थी भाग लेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावसायिक संचार कौशल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के साथ-साथ उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में पारस्परिक कौशल और उन्हें अपनी पारस्परिक क्षमता विकसित करने में सक्षम बनाना है जो कि उन्हें कार्यस्थल पर रोजमर्रा की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मद्द करेगा। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ.  ब्रह्मजीत सिंह उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में संस्थान के कर्मचारियों के लिए प्रभावी व्यावसायिक कौशल विकसित करने और उनके पेशेवर प्रयासों में सफल होने के लिए एक अनुकूल कार्य संस्कृति बनाने पर जोर दिया। प्रो. शर्मा ने कार्यस्थल पर सफल होने के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के संचार कौशल, पारस्परिक कौशल और व्यवहार कौशल का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने कार्यस्थल को एक बेहतर कार्यस्थल में बदलने के लिए महत्वपूर्ण सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया।

About Pankaj Arora

Check Also

धर्मनगरी में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा : नीतीश अग्रवाल

कुरुक्षेत्र 26 अप्रैलः कुरुक्षेत्र के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल शनिवार को मीडिया से पहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *