Breaking News
Home / Karnal / विजय शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा

विजय शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा

करनाल 17 दिसंबर। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष  विजय शर्मा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं पूर्व विधायक सुमिता सिंह उनके निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि परिवार को एक बड़ी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। विजय शर्मा पार्टी के एक कर्मठ एवं जुझारू नेता थे। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य किए। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ हैं।

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे पूर्व सीएम हुड्‌डा।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *