Breaking News
Home / Education / निट कुरूक्षेत्र में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

निट कुरूक्षेत्र में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कुरुक्षेत्र 25 दिसंबर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (निट) कुरूक्षेत्र में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार उपस्थित रहे। डॉ. विवेक कुमार ने उन्नत भारत अभियान की स्थापना से लेकर  वर्तमान समय में चली आ रही सभी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए इसके बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने उन्नत भारत अभियान की कार्य योजना एवं वित्तीय सहायता के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी। उन्होने कार्यशाला में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कार्यशाला के प्रमाण पत्र प्रदान किए।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *