Breaking News
Home / Events / श्री शिरड़ी साईं मंदिर में निशुल्क दंत चिकित्सा कैंप आयोजित

श्री शिरड़ी साईं मंदिर में निशुल्क दंत चिकित्सा कैंप आयोजित

कुरुक्षेत्र, 25 दिसंबर। श्री शिरड़ी साईं मंदिर में निशुल्क दंत चिकित्सा कैंप लगाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डाॅ.विजय शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डाॅ. दीपक अग्रवाल ने 80 बच्चों के दांतों का निरीक्षण करके उन्हें टूथब्रश एवं टूथ पेस्ट बांटे। बच्चों को ब्रश करने कर सलिका सिखाते हुए डाॅ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि दिन में कम से कम 2 बार अवश्य ब्रश करें। हरी सब्जियां एवं फल अधिक खाएं। बच्चों को टाॅफी, चाॅकलेट, आईसक्रीम, जैम और चटनी इत्यादि ज्यादा नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इससे दांत जल्दी खराब होते हैं। उन्होंने बड़ों को भी सलाह दी कि दांतों की हिफाजत करें। भद्दे दांत वाला व्यक्ति हंसता हुआ बहुत बुरा लगता है। उन्होंने कहा कि दांतों की रोजाना सफाई जरुरी हैं, क्योंकि ऐसा करने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इस दौरान फिनिक्स क्लब द्वारा बच्चों को स्टेशनरी व दवाइयां भी दी गई।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *