Breaking News
Home / Karnal / महापौर ने कश्यप चौपाल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिए निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश

महापौर ने कश्यप चौपाल का निर्माण कार्य शुरू करवा दिए निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश

करनाल 28 दिसम्बर। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के निर्देशानुसार शहर में विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं।  मेयर रेणु बाला गुप्ता ने वार्ड नम्बर-03 में अनुमानित 12.5 लाख रूपये से कश्यप चौपाल का निर्माण कार्य शुरू करवाया। महापौर ने बताया कि कश्यप चौपाल डिस्ट्रिक्ट प्लान में शामिल है। इसके बनने से इस वार्ड में कश्यप समाज के करीब 2.5 हजार आबादी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यहां 45 x 25  फुट का एक बड़ा हाल  बनकर तैयार होगा। महापौर ने मौके पर ठेकेदार को निर्देश दिए कि कश्यप चौपाल के निर्माण में किसी प्रकार की कौताही ना भरती जाए। सभी कार्य अच्छी क्वालिटी के तथा समय पर होने चाहिए, ताकि समाज को उसका फायदा मिल सके। उन्होंने बताया कि कश्यप चौपाल का  निर्माण लगभग 2 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

About Pankaj Arora

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *